facebookmetapixel
Advertisement
भारत में औद्योगिक-वेयरहाउसिंग का बूम: कॉलियर्स ने इन 30 शहरों को बताया भविष्य के हॉटस्पॉटAbakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किराया

लुढ़का Hero MotoCorp, बिकवाली के दवाब से दो फीसदी से ज्यादा गिरा स्टॉक

Advertisement

शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रहा है। जिसका कारण है सितंबर में कंपनी के सेल्स डेटा में आई गिरावट।

Last Updated- October 03, 2023 | 12:19 PM IST
Hero motocorp

देश की दिग्गज दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के शेयर आज गिरावट पर दिख रहे हैं। घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर टूटकर दो फीसदी से अधिक नीचे आ गया। शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रहा है। जिसका कारण है सितंबर में कंपनी के सेल्स डेटा में आई गिरावट।

हालांकि कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर बढ़ी है लेकिन बाजार के नजरिए से देखें तो यह निवेशकों की उम्मीद के मुताबिक नहीं परफॉर्म कर पाई। यही कारण रहा कि आज कंपनी के शेयर लुढ़क गए गए हैं।

1.56 फीसदी की गिरावट

फिलहाल बीएसई पर यह 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 3009.25 रुपये के भावपर है। इंट्रा-डे में यह 2991.65 रुपये तक फिसल गया था। 1 अगस्त 2023 को यह एक साल के हाई 3,242.85 रुपये पर था।

ये भी पढ़ें- Electric Vehicle लाने की तैयारी में Jaguar Land Rover, 8 वाहन कर सकती है लॉन्च

सितंबर में Hero Motocorp की सेल्स

सेल्स की बात करें तो सितंबर महीने में हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री सालाना आधार पर 3 फीसदी बढ़ी है। पिछले महीने इसने 5,36,499 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि पिछले साल समान अवधि में इसने 5,19,980 यूनिट्स की बिक्री की थी।

ये भी पढ़ें-  Hero Electric की प्रीमियम खंड में उतरने की तैयारी, ‘A2B’ ब्रांड के तहत पेश करेगी वाहन

फेस्टिव सीजन में रिकवरी की उम्मीद

अब कंपनी को आने वाले हफ्ते में फेस्टिव सीजन से उम्मीद है। मैक्रोइकनॉमिक फैक्टर के दम पर इस दौरान सेल्स बेहतर हो सकती है। इसके अलावा कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह भी जानकारी दी कि यह कुछ मोटरसाईकिल और स्कूटर्स की एक्स-शोरूम कीमतें बढ़ाएगी और इसकी बढ़ी हुई कीमतें आज यानी 3 अक्टूबर से प्रभावी हो गई हैं। इनकी कीमतें करीब 1 फीसदी बढ़ेगी। हालांकि यह बढ़ोतरी कितनी होगी, यह मॉडल और मार्केट के आधार पर तय होगा।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 12:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement