facebookmetapixel
Advertisement
कैबिनेट ने ₹9450 करोड़ के 4 रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 8 जिलों को मिलेगा फायदाबाजार में तेजी फिर भी निवेशक खेल रहे सेफ दांव, मनी मार्केट फंड्स में लगाएं ₹1.4 लाख करोड़26-45 साल वालों ने किए सबसे ज्यादा हेल्थ क्लेम, 56% दावों के पीछे कौन-कौन सी बीमारियां?पश्चिम एशिया संकट से लागत बढ़ी लेकिन नहीं घटा घरों का क्रेज, 6 शहरों में 3.55 लाख यूनिट बिक्री की उम्मीदSEBI बदलेगा SME लिस्टिंग फ्रेमवर्क, AI-ML के इस्तेमाल पर बढ़ाएगा जवाबदेहीतमिलनाडु सीएम विजय का ऐलान: सभी 234 विधायकों को गाड़ी और ₹1 लाख मासिक भत्ता; जनता के लिए भी कई बड़े ऐलानगाजा कैपिटल IPO में पैसा लगाएं या नहीं? GMP ₹25, एनालिस्ट्स की राय और निवेश से जुड़ी जरूरी बातें जानेंUPI ट्रांजैक्शन हुआ फेल और अकाउंट से कट गए पैसे? ऐसे में क्या करें यूजरपैसा रखिए तैयार! 24 अगस्त से खुल जा रहा है इंदौर की फार्मा कंपनी का IPO, ₹1757 करोड़ जुटाने का है प्लानAxis Bank Credit Card: 28 अगस्त से बदलेंगे नियम, विदेश में पेमेंट और टोल से लेकर लेट फीस तक पर पड़ेगा सीधा असर

Electric Vehicle लाने की तैयारी में Jaguar Land Rover, 8 वाहन कर सकती है लॉन्च

Advertisement

कंपनी का लक्ष्य 2039 तक वैश्विक स्तर पर शुद्ध-शून्य कार्बन एमिशन वाला कारोबार बनने का है।

Last Updated- October 02, 2023 | 2:22 PM IST
Jaguar Land Rover, JLR Electric Vehicle

JLV Electric Vehicle: Tata Motors के स्वामित्व वाली Jaguar Land Rover (JLR) भारत में आठ बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEVs) लॉन्च कर सकती है। कंपनी साल 2030 तक भारत में ये बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) पेश कर सकती है। कंपनी फिलहाल देश में एक इलेक्ट्रिक मॉडल ‘जगुआर आई-पेस’ बेचती है।

इस मामले में JLR के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (CCO) लेनार्ड होर्निक ने कहा कि कंपनी अगले साल से भारतीय बाजार के लिए रेंज रोवर बीईवी का ऑर्डर लेना शुरू कर देगी। इन वाहनों की आपूर्ति 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हम दशक के अंत तक भारत में कम से कम आठ बीईवी पेश करने की योजना बना रहे हैं।

बता दें, टाटा मोटर्स के पूर्ण स्वामित्व वाली ब्रिटिश वाहन कंपनी का लक्ष्य 2039 तक वैश्विक स्तर पर शुद्ध-शून्य कार्बन एमिशन वाला कारोबार बनने का है। वहीं कंपनी के लिए भारतीय बाजार एक बड़ा बाजार है जिसके चलते कंपनी के लिए भारत एक ‘बड़ी रणनीतिक प्राथमिकता’ है। इस बारे में होर्निक ने कहा कि जब इलेक्ट्रिक परिवहन की ओर बदलाव की बात आती है, तो देश (भारत) सही दिशा में है। उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में सब्सिडी को बढ़ावा देना, सही संख्या में चार्जिंग बुनियादी ढांचे की स्थापना और एक बेहतरीन उत्पाद (EV) कुछ आवश्यक चीजें हैं, जो देश में इलेक्ट्रिक कारों की स्वीकार्यता को प्रोत्साहित करेंगी।

ये भी पढ़ें- TVS Motor की बिक्री 6% बढ़ी, सितंबर में बेचे 4,02,553 वाहन

इलेक्ट्रिक कार के प्रचलन के लिए सब्सिडी अहम

होर्निक ने ये भी कहा कि दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने ने लिए सरकारें सब्सिडी दे रही हैं। वहीं भारत में कंपनी के कारोबार और इलेक्ट्रिक वाहनों की लॉन्चिंग को लेकर होर्निक ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता के लिए सब्सिडी एक बड़ा कारक हो सकता है।

ये भी पढ़ें-  Tata Motors ने सितंबर में बेचीं 80,633 गाड़ियां, पिछली बार से 2 प्रतिशत ज्यादा

कंपनी की बिक्री में दमदार इजाफा

भारतीय बाजार को लेकर कंपनी की रणनीति के बारे में बताते हुए होर्निक ने कहा कि JLR का लक्ष्य रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर ब्रांड का विस्तार करना है, जो भारतीय बाजार में मजबूत हैं। उन्होंने बताया कि इस साल अप्रैल-जून की तिमाही में भारतीय बाजार में कंपनी की बिक्री 100 फीसदी बढ़ी है। साथ ही उन्होमने ये उम्मीद जताई कि कंपनी को शेष बचे वित्त वर्ष में भी यही रफ्तार कायम रखेगी।

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 2:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement