facebookmetapixel
Advertisement
एक्सप्लेनर: सिर्फ 2 सेकंड में 88 ऑर्डर! नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम में कैसे हुई हेरफेर? समझें पूरा मामलाकोलगेट-पामोलिव इंडिया के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव: मनीष आनंदानी होंगे नए MD & CEOडिफेंस सेक्टर में बना निवेश मौका! इन PSU शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा – BUYजेपी मॉर्गन की यूनिट पर SEBI का तगड़ा एक्शन, ट्रेडर्स के लिए मानी जा रही बड़ी चेतावनी7% पर मिल रहा होम लोन; आवेदन से पहले चेक कर लें SBI, HDFC, ICICI समेत प्रमुख बैंकों की ब्याज दरेंटाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 1 सितंबर से 25000 रुपये तक बढ़ेंगे दामसुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचाStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 5 साल के निचले स्तर पर 52.9Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Electric scooters: ई-दोपहिया बाजार में बजाज, टीवीएस भी बढ़ा रहे कदम

Advertisement

बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर कंपनी ने ई-दोपहिया बाजार में 38.11% हिस्सेदारी हासिल की

Last Updated- July 12, 2024 | 9:56 PM IST
बजाज ऑटो ने उतारी दुनिया की पहली CNG बाइक फ्रीडम 125, इतनी होगी कीमत, Bajaj Auto launches world's first CNG bike Freedom 125, price will be this much

पिछले कुछ महीनों के दौरान कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर की पेशकश के साथ बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर कंपनी ने ई-दोपहिया में कुल 38.11 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

इस महीने के 12 दिनों में वाहन पंजीकरण के आधार पर यह जानकारी दी गई है। इसे बाजार की दिग्गज कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के साथ प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी फिलहाल 35.53 फीसदी है।

जून में बजाज ने अपने चेतक 2901 को 95,998 रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत के साथ बाजार में उतारा था। टीवीएस मोटर कंपनी ने मई में 2.2 केवी बैटरी के साथ 94,999 रुपये में आईक्यूब का नया मॉडल पेश किया था।

भवीश अग्रवाल की ओला इलेक्ट्रिक 1 लाख रुपये से कम (एक्स-शोरूम) कीमत वाले मॉडलों की श्रृंखला में उतरने वाली पहली कंपनी थी। बजाज और टीवीएस जैसी प्रतिस्पर्धी कंपनियों ने पहले ऐसा नहीं किया था।

ओला की 1 लाख रुपये की रेंज में एस1एक्स (74,999 रुपये), एस1एक्स+ (84,999 रुपये) और 4 केवी बैटरी वाली एस1क्स (97,499 रुपये) शामिल है। ओला इलेक्ट्रिक ने नवीनतम आंकड़ों के बारे में बताने से मना कर दिया।

जून में कराए गए पंजीकरण के आधार पर ओला इलेक्ट्रिक को बाजार के कुल 47 फीसदी हिस्से पर कब्जा जमाने में मदद मिली, जबकि बजाज और टीवीएस की कुल मिलाकर 29.7 फीसदी हिस्सेदारी रही। 12 जुलाई तक टीवीएस ने 20.7 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली और बजाज की हिस्सेदारी 17.41 फीसदी रही।

Advertisement
First Published - July 12, 2024 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement