फॉक्सवैगन भी भारत में लाएगी अपनी छोटी कार
देश का कार बाजार वाकई गर्म हो रहा है।इसमें भी छोटी कारों के खरीदार कतार लगाए खड़े हैं। यह देखकर फॉक्सवैगन जैसी नामी विदेशी कंपनी के मुंह में भी पानी आ गया है। आलीशान कारों के लिए मशहूर इस कंपनी ने अब छोटी कारों के बाजार में उतरने का मन बना लिया है। भारत और […]
डॉ रेड्डीज को मिली इतालवी कंपनी
दवा बनाने वाली हैदराबाद की नामी कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड (डीआरएल) ने जेनरिक दवा खुराकों की बिक्री करने वाली इटली की कंपनी जेट जेनेरिकी एसआरएल का अधिग्रहण किया है। इस सौदे की शर्तों का अभी खुलासा नहीं किया गया है।इस अधिग्रहण को डॉ. रेड्डीज की इतालवी सहयोगी कंपनी रेड्डी फार्मा इटालिया स्पा ने अंतिम […]
बीएचईएल का मुनाफा बढ़ा
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का वित्त वर्ष 2007-08 में शुध्द मुनाफा 16.6 फीसदी बढ़कर 2,815 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का वार्षिक कारोबार भी इस दौरान 20,000 करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रवि कुमार ने यहां बताया कि कंपनी का कारोबार वित्त वर्ष 2007-08 […]
सॉफ्टवेयर फर्मों पर कर का साया
सॉफ्टवेयर बिक्री कर अच्छी-खासी कमाई करने वाली कंपनियों पर भारत में कर की तलवार लटक रही है। रॉयल्टी से होने वाली आय पर कर नहीं चुकाने के कारण माइक्रोसॉफ्ट, एसएपी और ऑरेकल जैसी प्रमुख कंपनियों को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।वैसे भारत में सॉफ्टवेयर कंपनियों की कमाई पर कर लगाए जाने का मुद्दा […]
बढ़े तलबगार तो चमक गया बुलेटप्रूफ कारों का बाजार
बख्तरबंद या बुलेटप्रूफ कार की बात की जाए, तो सरकार या फौज का ही नाम जेहन में कौंधता है। बरसों से राजनेताओं या वरिष्ठ अधिकारियों की हिफाजत के लिए यह कार उनकी सवारी बनती थी। लेकिन हालात अब बदल रहे हैं। अब आम हिंदुस्तानी की भी एक बड़ी जमात बुलेटप्रूफ कारों को अपनी सवारी बना […]
जीएमआर जुटाएगी 12,000 करोड़ रुपये
जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर अपनी विद्युत परियोजनाओं के विस्तार के लिए अगले चार पांच साल में 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में जॉर्ज सोरोस समूह और सिटी ग्रुप इंक को अपने शेयर बेचे थे। बेंगलुरु स्थित कंपनी की दिलचस्पी पावर संयंत्र, हवाई अड्डा और सड़क निर्माण क्षेत्र में […]
टाटा पावर : मुंद्रा संयंत्र को मिली ऋण की रोशनी
टाटा पावर का मुंद्रा बिजली संयंत्र शुरू होने का रास्ता साफ होता जा रहा है। इस संयंत्र का काम शुरू करने के लिए जरूरी कर्ज राशि जो करीब 16,000 करोड़ रुपये है, जल्द ही मिलने की उम्मीद है। गुजरात के मुंद्रा तट पर बनने वाले इस संयंत्र के लिए टाटा ने दक्षिण कोरिया के एक्जिम […]
एचएएल के शुध्द मुनाफे में 27 फीसदी की बढ़ोतरी
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने वित्तीय वर्ष 2007-08 में 27 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ तकरीबन 1,500 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया। इस अवधि के लिए इसका आय 11 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8,350 करोड़ रुपये रही।इसके शुद्ध लाभ में आए तेज उछाल में एयरक्राफ्ट की डिलीवरी का […]
आई-फ्लेक्स का विप्रो से करार
आईटी सॉल्युशन मुहैया कराने वाली कंपनी आई-फ्लेक्स सॉल्युशंस लिमिटेड ने मध्य-पूर्व और मिस्र में अपने कारोबार विस्तार के लिए विप्रो लिमिटेड के साथ करार किया है। कंपनी ने इन देशों के बाजारों में आई-फ्लेक्स के उत्पादों के विपणन और क्रियान्वयन के लिए यह गठजोड़ किया है।इसके उत्पादों में फ्लेक्सक्यूब, आई-फ्लेक्स सॉल्युशन का प्रमुख बैंकिंग प्रोडक्ट […]
आईएसबी के छात्रों को मिला औसतन 19 लाख रुपये का पैकेज
बड़ी-बड़ी कंपनियां, बढ़िया ऑफर और मोटी तनख्वाह। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) से पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों के लिए यह साल कुछ ऐसा ही रहा। इस बी-स्कूल के छात्रों को इस साल नौकरी के ऐसे मनभावन अवसर मिले हैं कि पिछले छह सालों के सारे रेकॉर्ड टूट गए। साल 2008 में हुए प्लेसमेंट के […]
