दोगुना होगा आईटी का घरेलू बाजार
भारतीय सूचना तकनीक (आईटी) और इससे जुड़ी सेवाओं (आईटीइएस) का बाजार 2012 तक 5,29,976 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले पांच सालों में इसकी सालाना विकास दर 16.5 प्रतिशत रह सकती है।घरेलू आईटी बाजार का भी 2012 तक 2,00,000 करोड रुपये होने का अनुमान है जो […]
चीन में कच्चे रसायन के दाम बढ़े, भारत में दवाई के दाम चढ़े
दवाओं के कच्चे रसायन के दामों में हो रही बढोतरी की वजह से घरेलू दवाई कंपनियां ज्यादातर जरूरी दवाओं की कीमतों में इजाफा कर सकती है। दरअसल चीन से आयात की जा रही इन दवाओं के कच्चे रसायन की कीमतों में वृद्धि हो गई है।उद्योग सूत्रों का कहना है कि अगर आयातित कच्चे रसायन की […]
हाशिये पर जा रहे हैं शॉपिंग मॉल
तीन साल पहले शॉपिंग मॉल संस्कृति के लिए आगरा में किसी भी तरह का भविष्य न होने की भविष्यवाणी अब असर दिखाने लगी है। यह भविष्यवाणी आगरा की एक वित्त विश्लेषक फर्म ने की थी। रियल एस्टेट दिग्गजों ने तब इस भविष्यवाणी को किसी भी तरह की तरजीह नहीं दी और उन्होंने इस क्षेत्र में […]
जल प्रदूषण की रोकथाम के लिए नई तकनीक
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और हरकोर्ट बटलर टैक्ोलॉजिकल इंस्टीटयूट (एचबीटीआई) ने प्राकृतिक संसाधन जल के प्रदूषण को रोकने के लिए एक नई तकनीकि को ईजाद किया है। यह नई तकनीकि आईआईटी कानपुर के पर्यावरणीय इंजीनियर विनोद तारे ने सैन सिस्टम तकनीक के आधार पर विकसित की है। इस तकनीक में प्रदूषण को रोकने के लिए […]
पंजाब में स्वतंत्र सलाहकार रखेंगे सरकारी परियोजनाओं पर नजर
निवेश और जांच जैसे क्षेत्रों में सरकारी फैसलों में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए पंजाब सरकार ने बाहर से आडिट कराने का फैसला किया है। इसके लिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाले स्वतंत्र सलाहकारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पंजाब ढांचागत विकास बोर्ड ने 22 एजेंसियों के एक पैनल का चुनाव किया है। बोर्ड इस […]
सरकारी दफ्तरों में सीएफएल बल्ब
राज्य के सरकारी कार्यालयों, निगम और बोर्ड में लगे इनकांडिसेंट बल्बों को कॉम्पेक्ट फ्लोरोसेंट लाइटिंग (सीएफएल) बल्बों से बदला जाएगा। ऐसा करके छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी कार्यालयों में उपयोग होने वाली बिजली की खपत कम होगी। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि राज्य के सार्वजनिक प्रंबधन विभाग ने सरकारी कार्यालयों, निगमों […]
वी मार्ट पंजाब में खोलेगी 12 स्टोर
दिल्ली स्थित वी मार्ट प्रा लिमिटेड चालू वित्त वर्ष के दौरान पंजाब में 11-12 नए खुदरा स्टोल खोलने की योजना बना रही है। कंपनी इस दौरान देश भर में 24 नए स्टोर खोलेगी। इस विस्तार योजना के बाद कंपनी के स्टोर्स की संख्या 22 से बढ़कर 26 हो जाएगी।वी मार्ट के ब्रांड प्रमुख रिचर्ड अरोड़ा […]
राजस्थान और हरियाणा में बस समझौता
हरियाणा परिवहन विभाग और राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम ने दोनों राज्यों के बीच एक आपसी परिवहन समझौता किया है जिसके तहत हरियाणा रोड़वेज की बसें राजस्थान के 405 रूटों पर चलेंगी। इन रूटों के दायरे में 1,22,796 किलोमीटर लंबी सड़क आएंगी। इस फैसले के बारे में हरियाणा के परिवहन मंत्री मंगे राम गुप्ता ने […]
सीखिए ऑनलाइन ग्राहकों को रिझाना
उत्तर प्रदेश से निर्यात को प्रोत्साहन देने और स्थानीय विनिर्माताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (फियो) उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन ब्यूरो के साथ मिलकर एक दिवसीय कार्यशाला की आयोजन कर रहा है। इस कार्यशाला के दौरान लखनऊ स्थित भारतीय उद्योग संघ (आईआईए) में कारोबारियों को बताया जाएगा […]
चिदंबरम ने चलाए टैक्स के ढेरों तीर
महंगाई वध के लिए भारत सरकार के वित्तीय सेनापति यानी वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने मंगलवार को अपने तरकश से कई तीर छोड़े। लोकसभा में वित्त विधेयक पर तीन दिन की चर्चा के बाद कहीं टैक्स लगाने और कहीं टैक्स छूट देने के चिदंबरम के इन तीरों को लेकर कोई आरोप लगने से पहले ही […]
