निरुलाज अगले तीन वर्ष में लगाएगी 200 करोड़ रु.
उत्तर भारत की प्रमुख रेस्तरां शृंखला निरुलाज राष्ट्रव्यापी विस्तार की योजना बना रही है। कंपनी अगले तीन वर्षों में इस विस्तार अभियान के तहत 200 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कंपनी 1934 में अपनी शृंखला की शुरुआत से ही विस्तार कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित करती रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक समीर कुकरेजा ने बताया, ‘हमने […]
लागत कम करने को कंपनियों ने पकड़ी छोटे शहरों की राह
कमरतोड़ महंगाई, अमेरिकी मंदी और रुपये की मजबूती से त्रस्त बड़ी-बड़ी कंपनियां लागत कम करने और अपने बहीखातों को सुधारने के लिए अब छोटे शहरों और कस्बों का रुख कर रही हैं। महानगरों में कर्मचारियों के मोटे वेतन और बुनियादी ढांचे पर भारी भरकम खर्च को देखते हुए ये कंपनियां अब रांची, मेरठ, उदयपुर और […]
केसोराम उत्तराखंड में लगाएगी टायर संयंत्र
बीके बिड़ला समूह की कंपनी केसोराम इंडस्ट्रीज ने उत्तराखंड के टायर संयंत्र के विस्तार के लिए 840 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया है। इस विस्तार योजना के तहत कंपनी 495 करोड़ रुपये की लागत से रेडियल टायरों का निर्माण करने के लिए 100 टन प्रतिदिन की क्षमता वाले संयंत्र की स्थापना करेगी। कंपनी […]
हरीश भसीन को नहीं आई रास चीनी की मिठास
शेयर दलाल हरीश भसीन दिल्ली की शुगर कंपनी डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज (डीएसआईएल) के अधिग्रहण की कोशिश में 22 करोड़ रुपये फंसा चुके हैं। उन्होंने पिछले साढ़े पांच महीनों के दौरान डीएसआईएल में अपनी हिस्सेदारी 12.87 प्रतिशत से बढ़ा कर 25.05 प्रतिशत करने के लिए यह राशि निवेश की है। उन्होंने ओपन मार्केट खरीद के जरिये […]
सुवेन को मिला यूरोपियन पेटेंट
हैदराबाद की बायो-फार्मास्युटिकल कंपनी सुवेन लाइफ साइंस लिमिटेड के एक उत्पाद एसयूवीएन-502 को यूरोपियन पेटेंट ऑफिस (ईपीओ) द्वारा स्वीकृति मिल गई है। यह पेटेंट जून 2023 तक वैध रहेगा। इस उत्पाद को मनुष्य के तंत्रिका तंत्र से संबंधित बीमारियों से निजात दिलाने के लिए विकसित किया गया है। यह दवा मुख्य रूप से दिमाग से […]
खाद्य तेल उत्पादक लगा रहे हैं सरकारी कोशिशों को पलीता
मार्च में कच्चे और रिफाइंड खाद्य तेल के आयात में कमी की करने के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत मिलती नहीं दिख रही है। खाद्य तेल बनाने वाली बड़ी कंपनियां कीमतें कम करती दिखाई नहीं दे रही हैं। दूसरी ओर खाद्य तेल के जाने माने ब्रांड बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि आयात शुल्क में […]
थाली से बैंगन छीनने के खिलाफ एकजुट हुए किसान
जब देश खाद्यान्न संकट से जूझ रहा हो और खाद्य सुरक्षा का मसला काफी अहम हो गया हो तब अधिक उत्पादकता के नाम पर देश के पहले जीन संवर्द्धित खाद्य फसल बीटी बैंगन को अनुमति देना देश की खाद्य सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। कोएलिशन फॉर जीएम फ्री इंडिया के बैनर तले राजधानी में एकजुट […]
रेकॉर्ड स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल
भारतीय रिफाइनरी के लिए कच्चे तेल की खरीद कीमत सोमवार को 112.56 डॉलर प्रति बैरल के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमत में शुक्रवार के मुकाबले 4.78 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ और सोमवार देर रात यह 120.36 डॉलर प्रति बैरल के रेकॉर्ड पर पहुंच गया। […]
जुलाई से पड़ेगी सीटीटी की मार
कमोडिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (सीटीटी) अगले दो महीने के भीतर लागू हो सकता है। सीटीटी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) द्वारा लागू किया जाएगा और कमोडिटी के वायदा और विकल्प के विक्रेताओं पर यह 0.017 प्रतिशत की दर से लगाया जाएगा। विकल्प के खरीदारों को , प्रत्येक लेन-देन के मूल्य के आधार पर 0.125 प्रतिशत […]
डरा और सहमा हुआ है जूट उद्योग
केन्द्र की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) के समक्ष जूट मैटेरियल पैकेजिंग अधिनियम(जेपीएमए) को आंशिक तौर पर हल्का बनाए जाने का प्रस्ताव विचाराधीन होने की खबर के बाद जूट उद्योग में बेचैनी है। अब यह उद्योग इस प्रस्ताव के खिलाफ राजनीतिक समर्थन पाने की जुगत लगा रहा है।स्थायी सलाहकार समिति के सामने अपना पक्ष […]
