facebookmetapixel
Advertisement
अब पोस्टमैन बनाएगा आपके बच्चे का Blue Aadhaar! घर बैठे ऐसे उठाएं इस खास सुविधा का फायदाIndia-UK ट्रेड डील: अब ब्रिटेन से लग्जरी कारें मंगाना हुआ सस्ता, सरकार ने जारी किए नए नियमWhatsApp Username Feature: यूजरनेम फीचर पर WhatsApp ने सरकार को भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा जांचTCS Q1: AI बिजनेस में दम, ₹3000 तक के टारगेट; क्या अभी खरीदने का सही समय है? दिग्गज ब्रोकरेज की रिपोर्टSIP स्टॉक में करें या म्युचुअल फंड में? कहां बनेगी ज्यादा दौलत; एक्सपर्ट्स ने दूर किया कन्फ्यूजनग्लोबल टेंशन के बीच सोना ₹410 हुआ सस्ता, चांदी ₹477 चढ़ीWeak Monsoon Impact: कमजोर मानसून से कैसे प्रभावित होती है भारत की अर्थव्यवस्था? खेती से महंगाई तक पड़ता है सीधा असरनंदन नीलेकणि का अब तक का सबसे बड़ा निजी निवेश, ₹2,200 करोड़ के फंड पर बड़ा भरोसाकच्चे तेल में उतार चढ़ाव, 72 डॉलर के पास टिकी कीमतें; होर्मुज और ट्रंप के बयान पर बाजार की नजरDr Reddy’s को बड़ा झटका! पूरा नहीं होगा Semaglutide उत्पादन लक्ष्य

केसोराम उत्तराखंड में लगाएगी टायर संयंत्र

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 9:44 PM IST

बीके बिड़ला समूह की कंपनी केसोराम इंडस्ट्रीज ने उत्तराखंड के टायर संयंत्र के विस्तार के लिए 840 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया है।


इस विस्तार योजना के तहत कंपनी 495 करोड़ रुपये की लागत से रेडियल टायरों का निर्माण करने के लिए 100 टन प्रतिदिन की क्षमता वाले संयंत्र की स्थापना करेगी। कंपनी की योजना 345 करोड़ रुपये की लागत से ट्रकों और कृषि उपकरणों के लिए बायस टायर निर्माण के लिए प्रतिदिन 125 टन उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र लगाने की भी है।


केसोराम इंडस्ट्रीज के निदेशक एस के पारिख ने बताया कि यह विस्तार योजना दिसंबर 2009 तक पूरी कर ली जाएगी। इस योजना के लिए कंपनी बाँडों के जरिये लगभग 500 करोड़ रुपये जुटाएगी। उन्होंने बताया कि कंपनी इसके लिए बैंकों से बातचीत कर रही है।


केसोराम बायस टायरों के निर्माण के लिए उत्तरांचल में पहले ही प्रतिदिन 257 टन क्षमता वाली ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए 750 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी कर रही थी। पारिख ने बताया कि इस परियोजना के उत्पादन का पहला चरण मई 2008 में और अंतिम चरण दिसंबर 2009 के अंत तक शुरू हो जाएगा। दिसंबर 2009 तक हुए विस्तार के बाद उत्तरांचल में केसोराम इंडस्ट्रीज की कुल क्षमता 734 टन प्रतिदिन हो जाएगी।


केसोराम इंडस्ट्रीज सीमेंट संयंत्र के विस्तार के लिए 550 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। इस विस्तार के बाद वसावदाता में कंपनी के संयंत्र की क्षमता 57 लाख टन से बढ़कर 70 लाख टन हो जाएगी। पारिख ने बताया कि इस साल दिसंबर तक इस योजना पर कार्य शुरू हो जाएगा। केसोराम इंडस्ट्रीज के दो सीमेंट संयंत्र, कर्नाटक के वसावदाता और एक आंध्र प्रदेश के बसंतनगर में है।

Advertisement
First Published - May 7, 2008 | 12:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement