टीआरपी में हस्तक्षेप का विरोध
टेलीविजन और विज्ञापन एजेंसियों ने टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) के मामले में सरकारी हस्तक्षेप का विरोध किया है। टीआरपी का इस्तेमाल टेलीविजन और चैनल वाले दर्शकों की संख्या को मापने के लिए किया जाता है। इसी टीआरपी के आधार पर विज्ञापन जगत 200 विभिन्न चैनलों को 7,000 करोड़ रुपये का विज्ञापन देते हैं। जब इस […]
बीमा क्षेत्र में निवेश के नियमों में ढील देने की योजना: चिदंबरम
वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि भारत सरकार कोशिश करेगी कि बीमा, बैंकिंग और पेंशन के क्षेत्र में नियमों में ढील दी जाए, जिससे विदेशी निवेश के लिए समझौते हो सकें। उन्होंने मैंड्रिड में 4 मई को एक साक्षात्कार में कहा, ‘वित्तीय क्षेत्र में सुधार का एजेंडा अभी अधूरा है। हम अपने साझेदारों को […]
इक हम ही नहीं तन्हा… दुनिया के तमाम देशों में महंगाई का कहर
महंगाई की मार से दोहरा हुआ भारतीय आम तबका मुद्रा स्फीति के 7.57 फीसद तक पहुंचने पर बेहद बौखला गया है। बौखलाहट लाजिमी भी है क्योंकि पिछले 42 महीनों में पहली बार महंगाई ने इतनी उछाल मारी है। लेकिन कई दूसरे देशों का हाल तो और भी बुरा है।अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों के मुताबिक […]
केंद्र ने किया राज्यों से एटीएफ पर कर घटाने का आग्रह
नागरिक विमानन मंत्रालय ने राज्यों के वित्त मंत्रियों से आग्रह किया है कि वे विमानों के ईंधन (एटीएफ)पर लग रहे बिक्री कर को घटाकर 12.5 प्रतिशत करे। वर्तमान में राज्य जेट ईंधनों पर 20 से 30 प्रतिशत कर लगाती है। मंत्रालय ने इससे पहले भी कर में 4 प्रतिशत की कटौती करने की बात कही […]
गन्ना माफिया की कसेगी नकेल
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की चीनी मिलों की जरुरतों को जानने, गन्ना माफिया पर लगाम कसने और कुल नकदी फसल क्षेत्र का आकलन करने के लिए वार्षिक गन्ना सर्वेक्षण करा रही है। इस विस्तृत सर्वे में चीनी मिलों में हो रहे उत्पादन में गन्ना माफियाओं का पता लगाकर उनकी गतिविधियों पर लगाम कसी जा सकेगी। […]
उप्र और केंद्र की तनातनी ने ली किताब की शक्ल
उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार और केंद्र के बीच चल रही तनातनी ने अब किताब की शक्ल हासिल कर ली है। भरपूर धन देने और केंद्रीय संसाधनों का समुचित उपयोग न कर पाने के केंद्र सरकार के आरोपों की हवा निकालने के लिए मायावती सरकार ने ‘राज्यों का विकास, केंद्रीय सहायता का सच’ के नाम […]
लाल इमली में बदतर होते हालात
कानपुर स्थित ऊनी कपड़े की मिल लाल इमली के हालात पुनरुद्धार पैकेज को औद्योगिक और वित्तीय पुनर्गठन ब्यूरो (बीआईएफआर) द्वारा मंजूरी न मिलने के कारण दिनों दिन बदतर होते जा रहे है। बीआईएफआर ने केन्द्र सरकार के कपड़ा मंत्रालय के तहत ब्रिटिश इंडिया कार्पोरेशन द्वारा संचालित की जाने वाली कानपुर वूलेन मिल (लाल इमली) और […]
सिटीबैंक और दिल्ली मेट्रो ने लांच किया क्रेडिट कार्ड
सिटी बैंक इंडिया और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मिलकर दिल्ली मेट्रो सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड लांच किया है। इसका नाम ‘टू इन वन ट्रांजिट कार्ड’ रखा गया है। को-ब्रांड के जरिए तैयार हुआ यह क्रेडिट कार्ड भारत में अपनी तरह का पहला कार्ड है। इस कार्ड को मेट्रो स्मार्ट कार्ड की तरह इस्तेमाल किए […]
सीपत में मिलेगी मुफ्त शिक्षा और नौकरी
छत्तीसगढ़ सरकार नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) की सीपत पावर प्लांट से प्रभावित परिवार के युवाओं को मुफ्त तकनीकी शिक्षा देने के फैसले पर विचार कर रही है। सरकार ने संयंत्र से प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें उसी संयंत्र में नौकरी दी जाएगी। तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी ने बताया, ‘इस […]
मुंबई मेट्रो को मिल सकती है केन्द्र सरकार की मदद
केन्द्र सरकार मुंबई मेट्रो परियोजना के पहले कॉरिडोर के निर्माण के लिए जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) से वित्तीय सहायता देने पर विचार कर रही है। अगर सरकार इस प्रस्ताव को अमली जामना पहनाती है तो मंबई मेट्रो देश में निजी हिस्सेदारी वाली ऐसी पहली परियोजना बन जाएगी जिसे जेएनएनयूआरएम से अनुदान प्राप्त […]
