facebookmetapixel
बजट का असर, इन 3 सेक्टर्स पर मॉर्गन स्टेनली ‘ओवरवेट’Budget में UPI और रुपे के लिए ₹2,000 करोड़ का फंड, ग्राहकों के लिए जीरो MDR आगे भी रहेगी जारीBudget 2026: स्टार्टअप्स-MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड, डिजिटल व्यापार पर फोकसOpening Bell: कमजोर शुरुआत के साथ हरे निशान में लौटा बाजार, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा उछलाबजट में उद्योगों को बढ़ावा देने पर सारा जोर, मगर बुनियादी सुधारों का अब भी इंतजारनतीजों के बाद बजाज ऑटो के शेयर पर मचा घमासान, खरीदें या रुकें? जानें ब्रोकरेज की रायBudget 2026: आत्मविश्वास से भरपूर, मगर भविष्य की चिंताओं को लेकर सतर्कसीमा शुल्क में बड़े बदलावों की कमी, क्या टुकड़ों में सुधारों से मिलेगी विनिर्माण को गति?Editorial: चुनौतीपूर्ण समय का बजट — संतुलित घाटा और सर्विस सेक्टर से विकास की उम्मीदमझोले व छोटे शहरों के लिए ₹5,000 करोड़ का फंड, आर्थिक क्षेत्रों के रूप में विकसित होंगे शहर

AI की मदद से मालामाल हुई ये इन्फ्लुएंसर, 1 मिनट में 1 डॉलर के हिसाब से होती है कमाई

Last Updated- May 16, 2023 | 10:08 AM IST
Caryn Marjorie

Caryn Marjorie AI clone: टेक्नोलॉजी की दुनिया में लोग सोशल मीडिया के जरिए पैसा कमाने के नए-नए तरीके आजमाते रहते हैं। ऐसे में एक 23 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने एक साथ 1000 बॉयफ्रेंड को डेट कर लाखों रुपये कमा लिए हैं। अगर आप सोच में पड़ गए कि ऐसा कैसे हो सकता है तो आइए हम आपको बताते हैं इस सोशल मीडिया सेंसेशन के बारे में…

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़की का नाम कैरिन मार्जोरी (Caryn Majorie) है और यह जॉर्जिया की रहने वाली है। इसके अलावा, इनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट (Snapchat)पर 18 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और वहीं Instagram पर 216 हजार लोग इनको फॉलो करते हैं।

बता दें कि 23 साल की मार्जोरी एक साथ 1000 बॉयफ्रेंड को डेट कर रही है और साथ ही सबको बराबरी से अपना समय भी देती हैं। ऐसा करने के लिए मार्जोरी ने एआई (AI) का सहारा लिया है।

ऐसा करने के पीछे का कारण मार्जोरी ने बताया है कि उसके कई फैन्स उसके साथ रहना चाहते हैं, जो कि संभव नहीं था। इसलिए उसने ऐसे अनोखे तरीके का सहारा लिया।

बता दें कि यह लोगों की गर्लफ्रेंड बनने के लिए प्रति मिनट 1 डॉलर यानी (80 रुपये) चार्ज करती है।

कैरिन मार्जोरी ने बनाया खुद का क्लोन–CarynAI

एआई की मदद से कैरिन ने खुद का एक प्रामाणिक AI क्लोन (CarynAI) बनाया है जिसकी जरिए वह एक साथ कई लोगों को डेट कर पाती है। कैरिन मार्जोरी का यह क्लोन बिल्कुल उसी की तरह बातें करता है। यहां तक की लोगों के साथ भविष्य की योजनाएं बनाता है, मीठी नोक-झोंक और सेक्स से जुड़े विषयों पर भी चर्चा करता है। बता दें कि कैरिन (AI) लोगों के साथ रोमांस भी करती है।

हाल ही में कैरिनAI का बीटा संस्करण जारी किया गया है। इसके लिए घंटों तक कैरीन मार्जोरी की बातचीत रिकॉर्ड की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, लोगों को डेट कर मॉडल के AI बॉट ने अब तक 71,610 डॉलर यानी तकरीबन 58 लाख रुपये की कमाई की है। अगर कैरीन के लाखों फॉलोअर्स में से यदि 20 हजार लोग भी कैरीन (AI क्लोन) को डेट करने के लिए सदस्यता लेते हैं तो कैरिन मार्जोरी हर महीने लगभग 5 मिलियन डॉलर तक कमा सकती है।

First Published - May 16, 2023 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट