facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

आरकैप के लिए दूसरे दौर की बोली मंजूर

Last Updated- March 03, 2023 | 12:01 PM IST
Reliance Capital's acquisition will be completed by the end of January, Hinduja Group will spend Rs 9,861 crore जनवरी के अंत तक पूरा होगा रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण, हिंदुजा ग्रुप खर्च करेगी 9,861 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय कंपनी कानून अपील पंचाट (एनसीएलएटी) ने आज दिवालिया वित्तीय सेवा फर्म रिलायंस कैपिटल के लिए बोली लगाने के एक और दौर की अनुमति प्रदान की। इस आदेश से भारतीय ऋणदाताओं को दो बोलीदाताओं – हिंदुजा समूह और अहमदाबाद के टॉरंट समूह से बेहतर प्रस्ताव प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

कानून क्षेत्र के एक सूत्र ने कहा कि टॉरंट समूह इस आदेश सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दे सकता है।

एनसीएलएटी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सीओसी की व्यावसायिक समझ सर्वोपरि है और इसलिए वह एनसीएलटी के आदेश को खारिज कर रहा है।

कंपनी के लिए 8,640 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ सबसे बड़े बोलीदाता के रूप में सामने आने के बाद टॉरंट ने दूसरे दौर की नीलामी को रोकने के लिए एनसीएलटी में अपील की थी। नीलामी बंद होने के बाद हिंदुजा ने 9,000 करोड़ रुपये की पेशकश की थी।

टोरेंट ने एनसीएलएटी में तर्क दिया कि आईबीसी का उद्देश्य अधिकतम मूल्य हासिल करने की आड़ में सीओसी द्वारा आयोजित लंबी बातचीत को रोकना और अवांछित बोलियों तथा मुकदमेबाजी के कारण होने वाली अनावश्यक देर को कम करना था।

दूसरी ओर रिलायंस कैपिटल के ऋणदाताओं ने एनसीएलएटी के समक्ष कहा है कि सीओसी को कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में सबसे अच्छे मूल्य की तलाश से रोका जा रहा है और राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी) ने ऐसे स्तर पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर कार्य किया है, जब हस्ताक्षरित योजनाओं को भी सीओसी के समक्ष विचार के लिए नहीं रखा गया था।

First Published - March 3, 2023 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट