facebookmetapixel
Stocks to Buy: बजट से पहले ये 3 स्टॉक टेक्निकल चार्ट पर दे रहे तेजी के संकेत, 3-4 हफ्ते में दे सकते हैं 15% तक रिटर्नसोना सस्ता हुआ तो लोन फंसा? गोल्ड लोन कंपनियों पर दोहरी मार9 बजट, 9 साड़ी: निर्मला सीतारमण ने इस साल पहनी बैंगनी कांजीवरम साड़ी, दिखा तमिलनाडु की कला का जादूबजट से पहले सोने-चांदी में तेज गिरावट, रिकॉर्ड हाई से चांदी ₹1.54 लाख और सोना ₹44,888 टूटाGold-Silver ETFs: एक दिन में 15% तक की तगड़ी गिरावट, जानें टॉप 5 में किसे लगा सबसे बड़ा झटकाLPG Price Hike: बढ़ गए 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम, जानिए नई कीमतBudget 2026: ये 3 ऐलान हुए तो शेयर बाजार में आ सकती है जोरदार तेजी, नीतिन कामत भी कर चुके है मांगBudget 2026: बाजार को बजट से क्या उम्मीदें ? क्या अमेरिकी टैरिफ से किसी सेक्टर को मिल सकती है राहत; जानेंStocks to Watch Today: Meesho से Bajaj Auto तक, आज इन शेयरों पर रहेगा निवेशकों का फोकसStock Market Update: FM सीतारमण का बजट भाषण शुरू, सेंसेक्स 250 अंक ऊपर, निफ्टी 25400 के पार; L&T 2% चढ़ा

एम्पलाई यूनियन ने सैलरी काटने पर श्रम मंत्री से की Wipro के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Last Updated- February 24, 2023 | 11:40 AM IST
Wipro Share price after q2 results

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र (आईटी) क्षेत्र के कर्मचारी संघ ‘नाइट्स’ ने नियुक्ति का इंतजार कर रहे स्नातकों के वेतन प्रस्ताव में कटौती के विप्रो (Wipro) के फैसले के खिलाफ केंद्रीय श्रम मंत्री को पत्र लिखा है।

संघ ने इसे प्रस्ताव पत्र के नियमों का उल्लंघन करने और अनुबंध तोड़ना बताते हुए कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभावित कर्मियों की चिंता उठाते हुए ‘नाइट्स’ ने चिंता जताई कि विप्रो का कदम अन्य कंपनियों के लिए खतरनाक उदाहरण पेश कर सकता है, जिससे ‘कर्मियों का शोषण बढ़ने और रोजगार असुरक्षा का संकट बढ़ सकता है।’

नवजात सूचना प्रौद्योगिकी कर्मचारी सीनेट (नाइट्स) का श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव को लिखा पत्र विप्रो से संबंधित एक मामले में आया है। संघ ने हाल ही में विप्रो के ऐसे कुछ कर्मियों से संपर्क किया, जिनके साथ विप्रो ने 6.5 लाख प्रति वर्ष के वेतनमान का करार किया था, लेकिन बाद में उनसे कहा कि क्या वे 3.5 लाख रुपये प्रतिवर्ष के वेतनमान पर काम करने के लिए तैयार हैं।

ये उम्मीदवार अभी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। ‘नाइट्स’ के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा द्वारा भेजे गए पत्र को पीटीआई-भाषा ने भी देखा।

पत्र के अनुसार, “कंपनी अब अनैतिक रूप से वेतन घटा रही है, जो प्रस्ताव पत्र की शर्तों और अनुबंध का स्पष्ट उल्लंघन है।” कर्मचारी संघ ने ‘विप्रो द्वारा 4,000 से अधिक कर्मचारियों के वेतन प्रस्ताव में अनैतिक कटौती’ के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

First Published - February 24, 2023 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट