Advertisement
भारत समेत 16 देशों पर शुल्क जांच का जो​खिम, अतिरिक्त उत्पादन अमेरिकी उद्योग को प्रभावित कर रहा!भारत-ईरान से बातचीत में व्यस्त: होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय पोतों की सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिशRBI और ESMA के एमओयू पर भारत को नए सिरे से बातचीत की जरूरत: सीसीआईएल मान्यता पर विवादLPG की कमी से QSR शेयर संकट में, एक्सपर्ट्स ने पैनिक सेलिंग से बेचने की दी सलाहSIF की तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता, AUM 10,000 करोड़ रुपये के करीबदेश की पहली पैसिव हाइब्रिड म्युचुअल फंड योजना के लिए रास्ता साफ, एडलवाइस ने किया ऐलानडॉलर के मुकाबले 92.37 के नए निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, RBI के हस्तक्षेप से कुछ हद तक सुधारईरान के हमले बढ़ाने से टूटे बाजार, सेंसेक्स 829 अंक टूटा; निवेशकों के ₹1.8 लाख करोड़ स्वाहाEditorial: हर घर जल की दिशा में नया चरण और डिजिटल निगरानीविकसित भारत के लिए बैंकिंग समिति का सुझाव कितना अहम
अन्य समाचार जनता तक नहीं पहुंचने पर कांगे्रस मंत्रियों को नहीं मिलेगा कोई टिकट : राहुल
'

जनता तक नहीं पहुंचने पर कांगे्रस मंत्रियों को नहीं मिलेगा कोई टिकट : राहुल

PTI

- November,07 2013 7:23 PM IST

राहुल ने यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में कहा, हमारे मंत्री यहां बैठे हैं। वे अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन उनके खिलाफ शिकायतें हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप मंत्री और विधायक हैं लेकिन यह आपकी पार्टी है और आपको उनकी :लोगों की: बात सुननी होगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, यदि आप उनकी नहीं सुनेंगे तो यह आपका निर्णय होगा। और आप इस बात को याद रखिये कि जब :अगले चुनाव में: टिकट बांटे जायेंगे तो आप नुकसान में रहेंगे। यदि आप लोगों के पास जायेंगे, उनकी बात सुनेंगे, उनका काम करेंगे तो आप फायदे में रहेंगे।

कांगे्रस नेता ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं तथा उनका सम्मान करना राज्य के लोगों का सम्मान करने जैसा है।

उन्होंने कहा, वे हमारी रीढ़ हैं। वे हमारी लड़ाई लड़ते हैं तथा नेता कोई भी हो...चाहे वह अंबिका सोनी हो या सैफुद्दीन सोज...उनका :कार्यकर्ताओं का: सम्मान किया जाना चाहिए क्योंकि यदि हम उनका सम्मान नहीं करेंगे तो हम जम्मू कश्मीर के लोगों का सम्मान नहीं कर सकते।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement