कोंडागांव में सोनिया गांधी की जनसभा के बाद मोदी ने यहां एक चुनावी रैली में उनपर यह कहने के लिए निशाना साधा कि कांग्रेस शोर मचाने के बजाए चुपचाप काम करने में विश्वास करती है । मोदी ने कहा कि कोयला ब्लॉक और टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले उसके उदाहरण हैं।
भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर भी उनके इस बयान के लिए प्रहार किया कि गरीबी एक मनोदशा है। उन्होंने कहा कि वह गरीबों का मजाक उड़ा रहे हैं क्योंकि उन्हें गरीबी के दर्द की समझ नहीं है।
सोनिया गांधी को मैडम संबोधित करते हुए मोदी ने दो घंटे पहले उनके द्वारा दिए गए इस बयान का उल्लेख किया कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो ढिंढोरा नहीं पीटती बल्कि अपना काम करती है।
भाजपा के प्रधानममंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा,आप सही हैं, मैडम। आप हर चीज बिना कहे कर जाती हैं। आपने :कांग्रेस सरकार: बिना कुछ कहे कोयला घोटाला किया। टू जी घोटाले में भी आपने कुछ नहीं कहा, लेकिन किया...... धरती के नीचे, धरती पर और आकाश में बिना आपके कुछ कहे घोटाले हुए।
जारी भाषा