IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार राहुल की आंखों पर चढ़ा है नकारात्मकता का चश्मा : भाजपा
'

राहुल की आंखों पर चढ़ा है नकारात्मकता का चश्मा : भाजपा

PTI

- October,24 2013 9:43 PM IST

प्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यहां जारी प्रेस विग्यप्ति में कहा, राहुल और उनके सहयोगी सलाहकारों ने अपनी आंखों पर नकारात्मकता का ऐसा चश्मा चढ़ा रखा है कि उन्हंे शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली भाजपा सरकार की उपलब्धियां दिखायी ही नहीं देतीं।

विजयवर्गीय ने कहा, राहुल का भाषण लिखने वाले को मध्यप्रदेश के विकास के बारे मेें कोई जानकारी ही नहीं है। उसे यह पता नहीं है कि औद्योगिक और निवेश संबंधी गतिविधियों के मामले में इंदौर देश के शीर्ष 10 शहरों में शामिल है।

इससे पहले, राहुल ने स्थानीय दशहरा मैदान पर कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा सरकार अपने 10 साल के शासनकाल के दौरान इंदौर को देश का बड़ा वाणिज्यिक केंद्र बनाने में असफल रही है। यह काम भाजपा के बस की बात भी नहीं है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST