पुलिस अधीक्षक, नोएडा योगेश सिंह ने बताया कि लड़के का आज पता चल गया।
यहां सेक्टर-22 में रहने वाले लड़के के पिता ने 14 अक्तूबर को सेक्टर-24 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके बेटे को अगवा कर लिया गया है।
लड़का चौरा रघुनाथपुर गांव के एक स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ता है।
सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि लड़का एक सोशल नेटवर्किंग साइट पर सक्रिय पाया गया जिसमें उसने दावा किया कि तीन लोगों ने उसका अपहरण कर चौरा रघुनाथपुर गांव के एक घर में बंद कर रखा है।
पुलिस टीम ने इलेक्ट्रानिक तरीके से निगरानी रखते हुए उसे पकड़ लिया।
लड़के ने बाद में पुलिस के सामने इस बात का खुलासा कर दिया कि उसने तीनों लोगों को फंसाने के लिए उनके नाम लिये थे क्योंकि उन्होंने एक बार कुछ लड़कियों के साथ गलत बर्ताव करने पर उसे रोका था।