Advertisement
भारत समेत 16 देशों पर शुल्क जांच का जो​खिम, अतिरिक्त उत्पादन अमेरिकी उद्योग को प्रभावित कर रहा!भारत-ईरान से बातचीत में व्यस्त: होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय पोतों की सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिशRBI और ESMA के एमओयू पर भारत को नए सिरे से बातचीत की जरूरत: सीसीआईएल मान्यता पर विवादLPG की कमी से QSR शेयर संकट में, एक्सपर्ट्स ने पैनिक सेलिंग से बेचने की दी सलाहSIF की तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता, AUM 10,000 करोड़ रुपये के करीबदेश की पहली पैसिव हाइब्रिड म्युचुअल फंड योजना के लिए रास्ता साफ, एडलवाइस ने किया ऐलानडॉलर के मुकाबले 92.37 के नए निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, RBI के हस्तक्षेप से कुछ हद तक सुधारईरान के हमले बढ़ाने से टूटे बाजार, सेंसेक्स 829 अंक टूटा; निवेशकों के ₹1.8 लाख करोड़ स्वाहाEditorial: हर घर जल की दिशा में नया चरण और डिजिटल निगरानीविकसित भारत के लिए बैंकिंग समिति का सुझाव कितना अहम
अन्य समाचार जी-20 में सीरिया पर गहमागहमी तेज, वैश्विक नेता जमा हुए
'

जी-20 में सीरिया पर गहमागहमी तेज, वैश्विक नेता जमा हुए

PTI

- September,05 2013 8:03 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचने से पहले ही यहां माहौल तनावपूर्ण बन गया था। ओबामा सीरिया पर सैन्य कार्रवाई करने की अपनी योजना के पक्ष में लामबंदी करने के मकसद से यहां पहुंचे हैं।

स्थिति को थोड़ा अनुकूल बनाने के मकसद से पेंटागन ने अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगेल की उस टिप्पणी पर सफाई दी जिसमें उन्होंने कहा था कि सीरिया को रासायनिक हथियार रूस ने मुहैया कराए थे।

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी पर सीरियाई विद्रोहियों के साथ अलकायदा के गठजोड़ के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए ओबामा, ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई नेता सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे हैं।

सीरिया का मुद्दा आधिकारिक तौर पर जी-20 के एजेंडे में शामिल नहीं है, लेकिन वैश्विक नेताओं के इस पर चर्चा करने की पूरी पूरी संभावना है।

अमेरिका का आरोप है कि सीरिया के असद शासन की ओर से बीते 21 अगस्त को किए गए रासायनिक हमले में 400 बच्चों सहित कम से कम 1,429 लोगोें की मौत हो गई। सीरियाई सरकार ने रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल से इंकार किया है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement