Business Standard
Advertisement
सोने-चांदी के ईटीएफ की बढ़ी चमक, निवेशकों का रिटर्न 6% तक बढ़ाराखी का कारोबार इस साल ₹25,000 करोड़ के पार जाने का अनुमान: कैटएचडीएफसी म्युचुअल फंड की 14 स्कीमों के नाम बदले, 26 अगस्त से होंगे लागूCashlo ऐप पर कैश निकालने से लेकर GST, ITR सेवाओं तक विकल्प, दुकानदार कैसे उठा सकते हैं फायदाNSE IPO को लेकर नया ट्विस्ट! कंपनी अपने ही प्लेटफॉर्म पर करा सकती है शेयरों की ट्रेडिंगरत्न एवं आभूषण निर्यात बढ़ाने के लिए बना ​थिंक टैंक, 2040 तक 100 अरब डॉलर का लक्ष्यBSBD अकाउंट से कैश निकालना होगा महंगा! SBI बदल रहा है 1 अक्टूबर से नियमत्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर लगाम की तैयारी, अब सिर्फ 15 दिन का स्टॉक रख सकेंगे बड़े डीलरमजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह
अन्य समाचार सरकार ने राष्ट्रीय जल नीति का नया मसौदा तैयार किया
'

सरकार ने राष्ट्रीय जल नीति का नया मसौदा तैयार किया

PTI

- July,17 2012 8:43 PM IST

राज्यों के दबाव में केंद्र ने राष्ट्रीय जल नीति का नया मसौदा तैयार किया है । इसमें पानी के उपयोग को लेकर एक विस्तृत राष्ट्रीय कानूनी ढांचा विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है ।

यह तीसरा मसौदा राष्ट्रीय जल बोर्ड की सिफारिशों पर आधारित है । पहला मसौदा जनवरी में और दूसरा मई में जारी किया गया ।

हाल में कानूनी ढांचा विकसित करने के मुद्दे पर राष्ट्रीय जल परिषद की बैठक में राज्यों के विरोध के बाद मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह और कुछ नहीं, बल्कि सामान्य सिद्धांतों को मिलाकर बनाया गया एक सिद्धांत है जो केंद्र, राज्यौं और स्थानीय प्रशासन की वैधानिक एवं कार्यकारी शक्तियों को संचालित करता है ।

नए मसौदे में कहा गया है, हालांकि यह स्वीकार किया जाता है कि पानी को लेकर उचित नीतियां, कानून और नियम बनाना राज्यों का अधिकार है, फिर भी पानी को लेकर एक विस्तृत राष्ट्रीय कानूनी ढांचा बनाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी । एक ऐसा ढांचा जिससे प्रत्येक राज्य में जल संचालन के लिए आवश्ययक कानून और स्थानीय स्तर पर जल संबंधी स्थिति से निपटने के लिए सरकार के निचले स्तर पर जरूरी अधिकारों के हस्तांतरण का मार्ग प्रशस्त हो सके ।

इसमें कहा गया है कि इस तरह के कानूनी ढांचे में पानी को केवल एक संसाधन ही नहीं, बल्कि जीवन और पारिस्थितिकी को बचाए रखने वाला महत्वपूर्ण कारक माना जाना चाहिए।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement