facebookmetapixel
Advertisement
₹19.4 लाख करोड़ के गोल्ड लोन मार्केट में टाटा ग्रुप की एंट्री, क्या बदल जाएगा पूरा बाजार?Retail Inflation: जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर; खाने-पीने की कीमतों में तेजी से बढ़ा दबावजून में भारत का निर्यात 15.5% बढ़ा; व्यापार घाटा बढ़कर हुआ 30.43 अरब डॉलरमध्य पूर्व संघर्ष का दुबई के रियल्टी पर खास असर नहीं, भारतीय प्रॉपर्टी खरीदने में सबसे आगेExplainer: लकी ड्रॉ-गिफ्ट्स पर टैक्स के क्या हैं नियम? नोटिस से बचने के लिए ITR फाइल करने से पहले जान लेंAadhaar Pin Change: क्या किसी और को पता चल गया है आपके आधार ऐप का पिन? आज ही ऐसे बदलेंCarTrade पर बुलिश हुआ ग्लोबल ब्रोकरेज, कहा- कंपनी की असली ताकत अभी नहीं समझ रहा बाजारयूजरनेम फीचर पर WhatsApp और Telegram ने सरकार को भेजा जवाब, जांच के बाद रुख साफ करेगी सरकाररूस-यूक्रेन युद्ध: जापान कैसे बना रूस के जासूसों का नया अड्डा? न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बड़ा दावाMP में स्पेन की कंपनी लगाएगी सेमीकंडक्टर प्लांट, ₹19000 करोड़ होगा निवेश; 5,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

सरकार की फिर भरी झोली, केंद्रीय उपक्रमों से भी मिलेगा रिकॉर्ड डिविडेंड

Advertisement

पिछले हफ्ते ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी उसे करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये बतौर लाभांश देने का ऐलान किया था, जो ऐतिहासिक रकम होगी।

Last Updated- May 31, 2024 | 10:34 PM IST
CPSE Dividend

तेल विपणन कंपनियों, सरकारी बैंकों और भारतीय जीवन बीमा निगम से लाभांश बहुत बढ़ने के कारण सरकार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (CPSU) से करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये इक्विटी डिविडेंड मिलेगा।

यह लाभांश का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है और वित्त वर्ष 2023 के 97,750 करोड़ रुपये के लाभांश से 28.7 फीसदी अधिक है। इसमें सूचीबद्ध पीएसयू द्वारा पिछले वित्त वर्ष की शुरुआती तीन तिमाहियों में दिया गया अंतरिम डिविडेंड भी शामिल है।

केंद्रीय पीएसयू से मिलने वाले इस लाभांश का करीब 60 फीसदी सरकार को प्रवर्तक होने के कारण दिया जाएगा। इस प्रकार केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2024 में केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों से कुल 76,166 करोड़ रुपये की लाभांश आय की उम्मीद है।

वित्त वर्ष 2022-23 में मिली 59,406 करोड़ रुपये की लाभांश आय के मुकाबले यह 28.2 फीसदी अधिक है। पिछले पांच साल में सीपीएसयू से लाभांश भुगतान 19.2 फीसदी की सालाना चक्रवृद्धि दर से बढ़ा है और इसमें सरकार की का हिस्सा 18.9 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि दर से बढ़ा है।

विभिन्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों में भारत सरकार की हिस्सेदारी 51.1 फीसदी से 98.25 फीसदी के बीच है। एनटीपीसी में उसकी हिस्सेदारी सबसे कम 51.1 फीसदी और पंजाब ऐंड सिंध बैंक में सबसे ज्यादा 98.25 फीसदी है।

सीपीएसयू से इतना अधिक लाभांश केंद्र सरकार के बजट के लिए दोहरी लॉटरी की तरह है। पिछले हफ्ते ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी उसे करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये बतौर लाभांश देने का ऐलान किया था, जो ऐतिहासिक रकम होगी।

इसी साल फरवरी में आए केंद्रीय बजट के संशोधित अनुमानों के अनुसार सरकार को रिजर्व बैंक और सीपीएसयू से कुल 1,54,407 करोड़ रुपये लाभांश मिलने की उम्मीद थी। वित्त वर्ष 2022-23 में केंद्र को सार्वजनिक क्षेत्र से लाभांश एवं मुनाफे में 99,913 करोड़ रुपये मिले थे।

तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल से सरकार को वित्त वर्ष 2024 में सबसे अधिक लाभांश मिल रहा है। कंपनी वित्त वर्ष 2024 में अपने शेयरधारकों को लाभांश के तौर पर 16,945.5 करोड़ रुपये दे रही है, जो उससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 300 फीसदी अधिक है। उसके बाद कोल इंडिया (15,715 करोड़ रुपये), ओएनजीसी (15,411 करोड़ रुपये) और पावरग्रिड कॉरपोरेशन (10,463 करोड़ रुपये) लाभांश दे रही हैं।

इंडियन ऑयल के मुकाबले कोल इंडिया और ओएनजीसी में सरकार की हिस्सेदारी अधिक है। कोल इंडिया में सरकार की हिस्सेदारी 63.13 फीसदी और ओएनजीसी में 58.89 फीसदी है। इंडियन ऑयल में उसकी हिस्सेदारी 51.15 फीसदी ही है।

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement