facebookmetapixel
Advertisement
टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्तावअमेरिकी टैरिफ और पश्चिम एशिया संकट के बीच तिरुपुर ने बनाया रिकॉर्ड, ₹46000 करोड़ का निर्यात

शॉर्ट टर्म दबाव से यूपीएल की फीकी पड़ सकती है चमक

Advertisement

कुल मिलाकर कम कृषि रसायन कीमतों और स्टॉक खत्म होने से राजस्व में 19 प्रतिशत की गिरावट आई। जहां कुल बिक्री 7 प्रतिशत घटी वहीं कीमतों में 15 प्रतिशत तक की कमी आई।

Last Updated- November 19, 2023 | 11:05 PM IST
Stock Market Today

देश की सबसे बड़ी कृषि रसायन कंपनी यूपीएल के लिए जुलाई- सितंबर तिमाही कमजोर रही। कंपनी ने लगभग सभी इलाकों में राजस्व में बड़ी गिरावट दर्ज की।

कुल मिलाकर कम कृषि रसायन कीमतों और स्टॉक खत्म होने से राजस्व में 19 प्रतिशत की गिरावट आई। जहां कुल बिक्री 7 प्रतिशत घटी वहीं कीमतों में 15 प्रतिशत तक की कमी आई।

यूरोपीय बाजार में बिक्री में गिरावट ज्यादा भंडार और उत्पादों पर प्रतिबंध की वजह से आई जबकि भारत में 27 प्रतिशत की गिरावट कपास और दलहन जैसे क्षेत्रों के लिए कमजोर मांग के कारण थी। जिन सेगमेंटों ने अच्छा प्रदर्शन किया,उनमें टिकाऊ उत्पाद पोर्टफोलियो शामिल रहा जिसमें 11 प्रतिशत की तेजी आई।

बीज व्यवसाय भी एक साल पहले की तिमाही के मुकाबले 10 प्रतिशत तक बढ़ा। दूसरी तिमाही में कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी ने अपने वित्त वर्ष 2024 के राजस्व अनुमान को सपाट से घटाकर 1-5 प्रतिशत की गिरावट के दायरे में कर दिया है। परिचालन मुनाफा वृद्धि भी शुरू के 3 से 7 प्रतिशत से घटाकर शून्य की गई है। मूल्य निर्धारण दबाव नाफ्टा क्षेत्र और ब्राजील में ज्यादा देखा गया।

कंपनी के अनुसार पेटेंट के बाद ऐक्टिव इंग्रिडिएंट कीमतों में भारी गिरावट और वितरकों द्वारा नकदी प्रबंधन की रणनीतियों में बदलाव के कारण उत्तर अमेरिका में राजस्व 57 प्रतिशत तक घट गया।

कमजोर राजस्व से मुनाफे पर दबाव पड़ा और भंडार पर ऊंची लागत का असर, खासकर नाफ्टा और लैटिन अमेरिका में बिक्री वापसी में तेजी और सहायक चैनल भागीदारों को छूट के कारण सकल मार्जिन सालाना आधार पर 520 आधार अंक तक घटकर 48.5 प्रतिशत रह गया।

कंपनी का परिचालन मुनाफा मार्जिन 655 आधार अंक घटकर 15.5 प्रतिशत रह गया। यूपीएल कॉरपोरेशन (यूपीएल की सहायक इकाई) के मुख्य कार्याधिकारी माइक फ्रैंक का कहना है, ‘भविष्य में हम वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में प्रदर्शन सुधरने की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि उत्तर अमेरिका, लैटिन अमेरिका और यूरोप के प्रमुख भूभागों में फसल कटाई सीजन शुरू हो चुका है। ज्यादा भंडारण स्तर में धीरे धीरे कमी आने का अनुमान है।’

Advertisement
First Published - November 19, 2023 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement