facebookmetapixel
Advertisement
MCap: शेयर बाजार में गिरावट का बड़ा असर, टॉप कंपनियों की वैल्यू में भारी उतार-चढ़ावHeatwave Update: दिल्ली में तपिश का तांडव! 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD का अलर्ट; कई राज्यों में लू का खतराAdani Green का बड़ा दांव! ₹15,000 करोड़ से बैटरी स्टोरेज में धमाका, अब रात में भी मिलेगी सोलर बिजलीभारत-न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को होगा FTA साइन, व्यापार दोगुना करने का लक्ष्यदुनिया में बजा भारत का डंका! महिंद्रा टॉप 25 में, 8 भारतीय ऑटो ब्रांड्स ने मचाया धमालव्हाइट हाउस डिनर में गोलियों की गूंज! Trump को आनन-फानन में निकाला गया बाहर, हमलावर गिरफ्तारUS-Iran Talks: 10 मिनट में बदला ईरान का रुख! ट्रंप ने ठुकराया पहला ऑफर, नया प्रस्ताव आया तो बढ़ा सस्पेंसहोर्मुज में बारूदी सुरंगों का जाल: समंदर की सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर यह क्यों है एक गंभीर खतरा?Gen Z का गुस्सा? राघव चड्ढा का BJP में जाना युवाओं को नहीं आया रास, 24 घंटे में घटे 14 लाख फॉलोअर्स!IDFC First Bank Q4 Results: नेट प्रॉफिट ₹319 करोड़ पर पहुंचा, ₹NII 15.7% बढ़कर 5,670 करोड़ के पार

बिना रजिस्टर डिवाइस से काम करने से बढ़ रहा हैकिंग का खतरा

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 8:22 AM IST
Cyber Security
Shutterstock

कर्मचारियों द्वारा कार्य से जुड़े प्लेटफॉर्मों तक पहुंच बनाने के लिए गैर-पंजीकृत डिवाइस और वि​भिन्न नेटवर्कों के इस्तेमाल से भारत में संगठनों के लिए नई सुरक्षा चुनौतियां पैदा हो रही हैं। सिस्को द्वारा कराए गए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

भारत में 95 प्रतिशत व्यावसायिक दिग्गजों का कहना है कि उनके कर्मचारी वर्क प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करने के लिए गैर-पंजीकृत डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं। अध्ययन में कहा गया है कि करीब 82 प्रतिशत का कहना है कि उनके कर्मचारी इन गैर-पंजीकृत उपकरणों से अपने दैनिक कामकाज का 10 प्रतिशत से ज्यादा समय बिताते हैं।

अध्ययन की निष्कर्ष रिपोर्ट वै​श्विक तौर पर 10 से 1,000 कर्मचारी वाले संगठनों में साइबर सुरक्षा जिम्मेदारियों से जुड़े 6,700 व्यावसायिक और आईटी दिग्गजों के स्वतंत्र सर्वे पर आधारित है। सभी साक्षात्कार अगस्त से सितंबर 2022 के बीच ऑनलाइन के माध्यम से किए गए थे और प्रतिभागी 27 बाजारों से जुड़े हुए थे।

यह जो​​खिम ऐसी कार्य प्रणाली से जुड़ा हुआ है जिसे सुरक्षा दिग्गजों द्वारा मान्यता प्राप्त है और भारत में 95 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि हाइब्रिड वर्क के लिए रिमोट के माध्यम से लॉग इन करने से साइबर सुरक्षा चूक की आशंका बढ़ी है।

यह समस्या अब और ज्यादा जटिल हो गई है, क्योंकि कर्मचारी अपने घरों, स्थानीय कॉफी शॉप, और सुपरमार्केटों से भी वर्क फ्रॉम नेटवर्कों पर लॉग इन कर रहे हैं। सर्वे की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में करीब 94 प्रतिशत प्रतिभागियों का कहना था कि उनके कर्मचारी वर्क के लिए लॉग इन के संबंध में कम से कम दो नेटवर्कों का इस्तेमाल करते हैं और 75 प्रतिशत का कहना है कि उनके कर्मचारी पांच से ज्यादा नेटवर्कों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

सर्वे में कहा गया है कि गैर-पंजीकृत सुरक्षा डिवाइस का इस्तेमाल सुरक्षा पेशेवरों को मौजूदा चुनौतीपूर्ण परिवेश में समस्याओं से निपटने के लिए बाध्य कर रहा है। साइबर सुरक्षा खतरों का सामना करने वाले करीब 81 प्रतिशत कारोबारियों का कहना है कि उन्हें कम से कम 100,000 डॉलर का नुकसान हुआ। 4

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 8:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement