facebookmetapixel
Advertisement
टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए 1,550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 3,600 रोजगार की संभावनाचुनावी साल में योगी सरकार का एक्सप्रेसवे-उद्योग पर बड़ा दांव, पेश किया ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजटStock Market: शेयर बाजार की 4 दिन की रैली खत्म! Sensex-Nifty क्यों गिरे?भारत बनेगा दुनिया का बड़ा Fuel Export Hub? तेल से होगी तगड़ी कमाई!Bharti Airtel Q1 Results: नए ग्राहकों और महंगे रिचार्ज प्लान से एयरटेल का मुनाफा 37% उछला, 1.49 करोड़ नए यूजर्स जुड़ेNykaa Q1 Results: मुनाफा 3.3 गुना बढ़कर ₹79.76 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी 29% की जोरदार बढ़तExplainer: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड अब पर्याप्त नहीं? एक्सपर्ट्स ने 30-40-50 उम्र वालों के लिए बताई सही रणनीतिNFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौकाIncome Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेट

AI चिप्स के लिए बन रही विशेष योजना

Advertisement

राजीव चंद्रशेखर ने कहा भारत सेमीकंडक्टर मिशन से एआई चिप्स के लिए एक नया विकास प्रोत्साहन समर्थन दे सकता है।

Last Updated- October 13, 2023 | 11:01 PM IST
India fears the US Chips Act may put it in disadvantage

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर केंद्रित सेमीकंडक्टर चिप्स को समर्थन देने के लिए एक विशेष योजना बना सकता है। इसके साथ ही डेटासेट और कंप्यूटिंग के लिए प्लेटफॉर्म के साथ प्रौद्योगिकी के लिए एक बहु-वर्षीय रोडमैप के हिस्से के रूप में कार्यक्रम तैयार कर सकता है।

देश के आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) कार्यक्रम के लिए केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त शिक्षाविदों और उद्योग हितधारकों के कार्य समूहों ने स्टार्टअप के लिए पर्याप्त जीपीयू क्षमता के विकास का सुझाव देते हुए अपनी सिफारिशें दी हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा भारत सेमीकंडक्टर मिशन से एआई चिप्स के लिए एक नया विकास प्रोत्साहन समर्थन दे सकता है। देश का आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) कार्यक्रम भारत को साल 2026 तक 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने में मददगार होगा।

शुक्रवार को देश के आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) कार्यक्रम पर जारी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि रोबोटिक्स पर राष्ट्रीय रणनीति का मसौदा बहुवर्षीय भारत एआई कार्यक्रम का हिस्सा होगा। उन्होंने कहा, ‘इस कार्यक्रम के जरिये एआई देश को 1,000 अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने में मददगार बनेगा।’

मंत्री ने इससे पहले कहा था कि सरकार की योजना 2026 तक भारत को 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने की है।

उन्होंने कहा कि स्टार्टअप परिवेश का समर्थन करने के अलावा भारत का एआई कार्यक्रम देश में व्यापक कौशल, कंप्यूटर बुनियादी ढांचे के निर्माण आदि पर ध्यान केंद्रित करेगा। रिपोर्ट में घरेलू स्टार्टअप और शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी भारत डेटा सेट मंच बनाने की सिफारिश की गई है।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement