facebookmetapixel
Advertisement
कार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?

दिल्ली उच्च न्यायालय से ब्लैकस्टोन को राहत

Advertisement
Last Updated- January 31, 2023 | 6:30 AM IST
Delhi High Court

वैश्विक निजी इक्विटी दिग्गज ब्लैकस्टोन समूह को दिल्ली उच्च न्यायालय से राहत मिल गई है। राजस्व विभाग को झटका देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने ब्लैकस्टोन समूह की इकाई के खिलाफ पुनर्मूल्यांकन की कार्रवाई को रद्द कर दिया है, जिसमें कर योग्य आमदनी पर कर भुगतान से बचने का आरोप है। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस मसले की फिर से जांच करें कि क्या सवालों के घेरे में आया लेन-देन, पूंजी खाते का लेन-देन था। सिंगापुर की इकाई ब्लैकस्टोन कैपिटल पार्टनर वीआई एफडीआई ने कथित रूप से एक भारतीय कंपनी एजाइल इलेक्ट्रिक सब असेंबली प्राइवेट लिमिटेट में शेयर की खरीद की थी। इसे लकेर आरोप लगा कि कर योग्य आमदनी पर कर भुगतान से बचने की कवायद की गई है।

आयकर विभाग ने पिछले साल जुलाई में नोटिस जारी कर सिंगापुर की इकाई से मामले को खोलने को कहा था। इस नोटिस को दरकिनार करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि आकलन अधिकारी को अपना दिमाग लगाना चाहिए कि क्या याची द्वारा एजाइल के शेयरों में किया गया निवेश पूंजी खाते का लेन-देन था।

Advertisement
First Published - January 31, 2023 | 6:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement