facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

Raymond समूह ने खरीदी मैनी प्रीसिजन की बहुलांश हिस्सेदारी

Advertisement

कंपनी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, यह अधिग्रहण रेमंड के मौजूदा कारोबार को और मजबूत बनाने का रणनीतिक कदम है।

Last Updated- November 03, 2023 | 10:41 PM IST
mergers and acquisitions

रेमंड समूह (Raymond Group) ने मैनी प्रीसिजन प्रॉडक्ट्स की 59.25 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण 682 करोड़ रुपये में करने का ऐलान किया है, जिसकी फंडिंग कंपनी कर्ज व आंतरिक संग्रह से करेगी।

कंपनी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, यह अधिग्रहण रेमंड के मौजूदा कारोबार को और मजबूत बनाने का रणनीतिक कदम है। जिस कारोबार का अधिग्रहण हो रहा है उसकी मौजूदगी एरोस्पेस, इलेक्ट्रिक वाहन और रक्षा क्षेत्र में है।

यह अधिग्रहण रिंग प्लस एक्वा के जरिए होगा, जो जेके फाइल्स ऐंड इंजीनियरिंग की सहायक है। अधिग्रहण के बाद रेमंड, जेके फाइल्स, आरपीएएल और एमपीपी कारोबार को एकीकृत करेगी और नई सहायक न्यूको का गठन करेगी, जिसमें रेमंड की 66.3 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

न्यूको प्रीसिजन इंजीनियरिंग प्रॉडक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करेगी। वित्त वर्ष 23 में न्यूको का प्रोफार्मा एकीकृत राजस्व 1,600 करोड़ रुपये और एबिटा 220 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने कहा, इस अधिग्रहण के साथ रेमंड का इंजीनियरिंग कारोबार इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव, ईवी, एरोस्पेस और डिफेंस कलपुर्जे का बड़े प्रदाता के तौर पर उभरेगा, जो उच्च बढ़त वाले प्रीसिजन इंजीनियरिंग प्रॉडक्ट्स को लक्षित करेगा और इसकी मौजूदगी अंतरराष्ट्रीय व देसी बाजारों में होगी।

इस पर टिप्पणी करते हुए रेमंड के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक गौतम हरि सिंघानिया ने कहा, यह अधिग्रहण हमारे इंजीनियरिंग कारोबार की वृद्धि की रफ्तार बढ़ाएगा और तेजी से बढ़ते सेगमेंट मसलन एरोस्पेस, डिफेंस व ईवी में हमारे लिए नई संभावनाओं के द्व‍ार खोलेगा।

रेमंड का मेक इन इंडिया पहल पर हमेशा ही भरोसा रहा है और यह अधिग्रहण चीन प्लस वन की रणनीति को मजबूती देगा, जो हमें फायदा पहुंचा रहा है। मैं एमपीपी के संस्थापक गौतम मैनी का हमारे इंजीनियरिंग कारोबार की अग्रणी टीम के पास स्वागत करते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं और इससे हमें उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement