facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

पंजाब ऐंड सिंध बैंक ने शुद्ध ब्याज मार्जिन अनुमान बढ़ाया

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 9:49 AM IST
punjab & sind bank

पंजाब ऐंड सिंध बैंक ने वित्त वर्ष 23 में शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) के संबंध में अपना अनुमान पहले वाले 2.90 प्रतिशत के अनुमान से बढ़ाकर 2.95 से 3.0 प्रतिशत तक कर दिया है। तीसरी तिमाही में 3.12 प्रतिशत के बेहतर मार्जिन और वृद्धि की संभावनाओं के कारण ऐसा हुआ है।

दिल्ली स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने स्लिपेज अनुपात के मामले में वित्त वर्ष 23 के अनुमानों को कम किया है। यह वह दर होती है, जिस पर ऋण खाते फंसा हुआ ऋण बन जाते हैं। इस दर को पहले के 1.5 प्रतिशत से घटाकर 1.0 प्रतिशत कर दिया गया है। इसकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) दिसंबर 2022 में गिरकर 8.36 प्रतिशत रह गई है, जो एक साल पहले 14.44 प्रतिशत थी। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी एसके साहा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ऋणदाता आला बैंक की छवि बनाने का प्रयास कर रहा है। साहा ने कहा कि पिछली पांच तिमाहियों के दौरन प्रदर्शन में सुधार हुआ है। इससे बैंक को अनुमान में इजाफा करने का भरोसा मिला है।

31 दिसंबर, 2022 तक सालाना आधार पर 16.54 प्रतिशत (77,745 करोड़ रुपये) की अधिक क्रेडिट वृद्धि, दिसंबर 2021 के निम्न आधार को दर्शाती है। साहा ने कहा कि मार्च तिमाही में आधार का प्रभाव ज्यादा नहीं होगा। बैंक ने वित्त वर्ष 23 के लिए सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की क्रेडिट वृद्धि का अनुमान लगाया है।

कुल मिलाकर अधिक ऋण वृद्धि (17 से 19 प्रतिशत) का बैंकिंग उद्योग का प्रदर्शन भी काफी हद तक कम होकर 14 से 15 प्रतिशत रह जाएगा। उन्होंने कहा ‘इस बात को ध्यान में रखते हुए हमें लगता है कि 15 प्रतिशत का मूल अनुमान बैंक के लिए ठीक है।’

धन जुटाने में प्रतिस्पर्धा के संबंध में उन्होंने कहा कि इस तिमाही में बैंकों के बीच होड़ जारी रहने वाली है। उन्होंने कहा कि बुनियादी मसला तरलता की कमी के संबंध में है। बढ़ती दर की स्थिति (जमा पर) कुछ हद तक मार्च 2023 के बाद हल्की पड़ जाएगी। जहां जमा वृद्धि के मामले में वित्त वर्ष 23 का इसका अनुमान 12 प्रतिशत है, वहीं 31 दिसंबर, 2022 तक सालाना आधार पर यह 9.11 प्रतिशत बढ़कर 1,09,497 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement