facebookmetapixel
Advertisement
IPO में लगाया है पैसा? आज पता चलेगा शेयर मिला या नहीं, Pranav Constructions का अलॉटमेंट ऐसे करें ऑनलाइन चेकअगस्त में म्युचुअल फंड्स में आए ₹41,354 करोड़, AUM ₹87 लाख करोड़ के पार, SIP का टूटा रिकॉर्ड!बाजार में उतार-चढ़ाव, फिर भी स्मॉलकैप पर बड़ा दांव! अगस्त में इक्विटी फंडों में आए ₹29,329 करोड़नोवार्टिस इंडिया के शेयर में तूफानी तेजी, 3 दिन में 51% उछला भाव, आखिर क्या है इस तेजी की बड़ी वजह?ऑप्शन बिजनेस की चमक पड़ी फीकी! NSE ने 15% घटाया IPO वैल्यूएशन, निवेशकों को कितने में मिलेगा शेयर?लीडरशिप पर सस्पेंस! टाटा ग्रुप में बैठकों का सिलसिला, क्या होगा बड़ा फैसला?नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं? कहीं आप इन 5 PF फायदों को तो नहीं भूल रहे?वीगालैंड डेवलपर्स आईपीओ खुला: ₹210 करोड़ के इश्यू में लगाएं पैसा? ग्रे मार्केट प्रीमियम दे रहा 17% मुनाफे का संकेतगोल्ड ETF में निवेश की होड़, अगस्त में आए $18 अरब; यूरोप सबसे आगे133% तक उछल सकता है Vodafone Idea! ये 2 फैक्टर्स बदलेंगे पूरा खेल, जेफरीज ने शुरू की कवरेज

Louis Dreyfus की नजर कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्टअप पर

Advertisement

मित्तल ने कहा कि वर्तमान में कंपनी का ध्यान खुद का काफी हल्का विस्तार करने की अपेक्षा उन क्षेत्रों पर काम करने पर है, जिनमें वह मौजूद है।

Last Updated- December 15, 2023 | 10:23 PM IST
agri-tech startup

दुनिया भर में कृषि वस्तुओं के अग्रणी व्यापारियों और प्रसंस्करणकर्ताओं में शामिल लुइस ड्रेफस (Louis Dreyfus) अपनी शाखा लुइस ड्रेफस कंपनी वेंचर्स (एलडीसी वेंचर्स) के जरिये भारत में अपनी भागीदारी गहरी करने पर विचार करेगी। लुइस ड्रेफस कंपनी (एलडीसी) इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी सुमीत मित्तल ने यह जानकारी दी है।

लुइस ड्रेफस कंपनी वेंचर्स (एलडीसी वेंचर्स) की स्थापना साल 2020 में की गई थी। इसका उद्देश्य वृद्धि के उत्प्रेरक के रूप में नवोन्मेष पर रणनीतिक रूप से ध्यान केंद्रित करना और सही उत्पाद को सही स्थान पर, सही समय पर सुरक्षित, विश्वसनीय और जिम्मेदारी से लाने में सक्षम बनाना था।

जून में एलडीसी वेंचर्स ने भारत स्थित कृषि-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की उद्यम पूंजी फर्म ओम्निवोर में रणनीतिक निवेश किया था, जो भारत में कृषि और खाद्य प्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाने वाली कंपनियों में निवेश करने के लिए समर्पित है।

इस निवेश के जरिये एलडीसी वेंचर्स का लक्ष्य कृषि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सक्षम भारतीय कंपनियों तक पहुंच प्राप्त करते हुए भारतीय उद्यम पूंजी तंत्र में अपने दायरे का विस्तार करना है। यह निवेश देश और वैश्विक स्तर पर एलडीसी की व्यापक वृद्धि रणनीति के अनुरूप है।

देश में जिंस के कारोबारी विस्तार की योजना के संबंध में मित्तल ने कहा कि वर्तमान में कंपनी का ध्यान खुद का काफी हल्का विस्तार करने की अपेक्षा उन क्षेत्रों पर काम करने पर है, जिनमें वह मौजूद है।

मित्तल ने कहा ‘हम वैश्विक स्तर पर और साथ ही साथ भारत में भी कई मसलों का सामना कर कर रहे हैं और हमें अपनी प्रणाली मजबूत करने की जरूरत है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम जो आज कर रहे हैं, वह 10 साल बाद स्थायी असर छोड़े।’

मित्तल ने कहा कि एलडीसी का मानना है कि देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध और व्यपारिक रोक उसके व्यापार को प्रभावित करते हैं। वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन से उपजे कई कारक कृषि उत्पादन को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे बढ़ती आबादी को खिलाने के लिए पर्याप्त भोजन का उत्पादन कठिन हो रहा है। साथ ही इसके परिणामस्वरूप कई बार खाद्य कीमतें और खाद्य असुरक्षा बढ़ जाती है।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement