facebookmetapixel
Advertisement
SIP का बढ़ता दम: ऐक्टिव इक्विटी म्युचुअल फंड AUM में हिस्सेदारी पहली बार 40% के पारVarun Beverages Share: असाही के साथ करार से बढ़ेगा बिजनेस, ब्रोकरेज ने जताई तेजी की उम्मीदMaruti Suzuki Share: कच्चे तेल की नरमी और मजबूत बिक्री से बढ़ी उम्मीदें, क्या अब दौड़ेगा शेयर?भारत का पहला AI डेटा प्लेटफॉर्म: GDP से लेकर महंगाई तक सभी सरकारी आर्थिक आंकड़े होंगे अब एक जगहHDFC Bank को मिली क्लीन चिट, नए चेयरमैन की नियुक्ति दो हफ्ते में संभव अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया; वार्ता रोकने की धमकीMTF में रिकॉर्ड उछाल: ₹1.33 लाख करोड़ पर पहुंचा निवेश, लीवरेज ट्रेडिंग का बढ़ा क्रेजGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री

जनवरी तक आएगा Gensol का पहला इलेक्ट्रिक वाहन

Advertisement

जेनसोल ने पुणे में एक विनिर्माण इकाई स्थापित की है और दूसरी साणंद में स्थापित करने की योजना है।

Last Updated- November 05, 2023 | 11:00 PM IST
Zetwerk

देश की सबसे बड़ी हरित ऊर्जा इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) तथा सलाहकार कंपनियों में शामिल जेनसोल इंजीनियरिंग अगले साल तक इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने के साथ ही अपना पहला विनिर्माण उद्यम फलीभूत होते देखेगी।

जेनसोल ने पुणे में एक विनिर्माण इकाई स्थापित की है और दूसरी साणंद में स्थापित करने की योजना है। कंपनी ने ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) को मंजूरी के लिए योजना पेश की है।

जेनसोल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनमोल जग्गी ने कहा ‘हमारी विनिर्माण इकाई पूरी तरह से तैयार है। एआरएआई की मंजूरी प्रक्रियाधीन है। इसके हासिल होने के बाद हम 45 दिनों में उत्पादन शुरू कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि हम जनवरी में उत्पादन शुरू कर सकते हैं।’

जग्गी ने पिछले सप्ताह गुरुग्राम में कंपनी के नए कार्यालय में इस समाचार पत्र के साथ एक साक्षात्कार में कहा था कि पुणे के चाकण में संयंत्र में तिपहिया, दो-सीट वाले रिवर्स ट्रोइका वाहन बनाए जाएंगे जो ‘बोर्न इलेक्ट्रिक’ हैं।

जेनसोल वर्ष 2019 से बीएसई पर सूचीबद्ध है। जग्गी इलेक्ट्रिक राइड हेलिंग उद्यम ब्लूस्मार्ट के सह-संस्थापक भी हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की पहली ईवी पेशकश को ब्लूस्मार्ट के बेड़े में शामिल किया जाएगा।

जग्गी ने कहा कि ब्लूस्मार्ट की लगभग 90 प्रतिशत राइड एकल यात्री वाली होती है। एक यात्री के लिए यह आदर्श कार है। इससे भीड़भाड़ भी कम होगी। मौजूदा कैब की तुलना में यह 18 रुपये प्रति किमी होगी, जो ऑटो की दर के करीब है। हम उन शहरों से शुरुआत करेंगे। हम प्रति माह 2,500 कारों का उत्पादन कर सकते हैं। हम उन शहरों से शुरुआत करेंगे, जहां हमारे पास चार्जिंग का बुनियादी ढांचा और सर्विस नेटवर्क है।

Advertisement
First Published - November 5, 2023 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement