facebookmetapixel
Advertisement
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV ने पलटी बाजी! घाटे से निकलकर पहली तिमाही में ₹288 करोड़ के मुनाफे से किया बड़ा धमाकाStocks To Watch Today: SEBI की बड़ी कार्रवाई, USFDA से मंजूरी और करोड़ों के ऑर्डर… आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरकेसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजह

बॉन्ड प्रतिफल में नरमी के बीच विदेशी मुद्रा मजबूत

Advertisement

इ​क्विटी में भी 0.2 प्रतिशत की तेजी आई और इसके साथ ही चार दिन की गिरावट का सिलसिला समाप्त हो गया। 

Last Updated- October 24, 2023 | 11:57 PM IST
RBI sold record 20.2 billion dollars, big intervention to save rupee from fall RBI ने रिकॉर्ड 20.2 अरब डॉलर बेचे, रुपये को गिरावट से बचाने के लिए बड़ा हस्तक्षेप

कई इ​क्विटी बाजारों और मुद्राओं में मंगलवार को तेजी आई, क्योंकि डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में ताजा तेजी के बाद नरमी दर्ज की गई, हालांकि निवेशकों को हंगरी के केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दर के संबंध में लिए जाने वाले निर्णय का इंतजार है।

एमएससीआई में शामिल उभरते बाजार की मुद्राएं 0.2 प्रतिशत मजबूत हुईं, जो सप्ताह के अंत में आने वाले आर्थिक आंकड़ों से पहले अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल में गिरावट को दर्शाता है जिससे अमेरिका में मौद्रिक नीति के लिए दृ​ष्टिकोण निर्धारित हो सकता है।

इ​क्विटी में भी 0.2 प्रतिशत की तेजी आई और इसके साथ ही चार दिन की गिरावट का सिलसिला समाप्त हो गया।

हालांकि आईएनजी में ब्रिटेन और सीईई के लिए बाजार के वै​श्विक प्रमुख और शोध के क्षेत्रीय प्रमुख क्रिस टर्नर ने कहा कि जब तक कमजोर अमेरिकी आंकड़ा आना शुरू नहीं होता, तब तक यह मु​श्किल है कि लंबे समय तक ट्रेजरी प्रतिफल काफी कम हो जाएगा।

उभरते बाजारों के शेयर पिछले सत्र में गिरकर 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए, जबकि निवेशकों ने अमेरिकी ब्याज दरों, चीन के कमजोर संप​त्ति क्षेत्र और भूराजनीतिक अनि​श्चितताओं के बीच दूरी बनाए रखने पर जोर दिया।

पूर्वी और मध्य यूरोप में, हंगरी की मुद्रा यूरो के मुकाबले 0.2 प्रतिशत तक बढ़ी। हंगरी के केंद्रीय बैंक द्वारा नीतिगत दर का निर्णय लिए जाने से पहले इस मुद्रा में तेजी दिखी है। रॉयटर्स के सर्वे में शामिल कई अर्थशास्त्रियों ने हंगरी के केंद्रीय बैंक द्वारा 50 आधार अंक की दर कटौती का अनुमान जताया है।

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement