facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

Cognizant ने राजस्व वृद्धि का अनुमान घटाया

Advertisement

कमजोर नतीजों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने 2023 के लिए राजस्व वृद्धि का अपना अनुमान घटाकर 19.3-19.4 अरब डॉलर कर दिया है, जो 0.7 प्रतिशत की गिरावट है।

Last Updated- November 02, 2023 | 10:48 PM IST
Cognizant results

नैसडेक में सूचीबद्ध कॉ​ग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्युशंस (Cognizant Technology) का शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त तिमाही में 16.5 प्रतिशत घटकर 52.5 करोड़ डॉलर रह गया।

पिछले साल की समान अव​धि में आईटी एवं आउटसोर्सिंग फर्म का लाभ 62.9 करोड़ डॉलर था। कमजोर नतीजों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने 2023 के लिए राजस्व वृद्धि का अपना अनुमान घटाकर 19.3-19.4 अरब डॉलर कर दिया है, जो 0.7 प्रतिशत की गिरावट है।

डिस्क्रेशनरी खर्च में अनि​श्चितता और चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के मौसमी तौर पर कमजोर रहने की वजह से कंपनी ने पूरे कैलेंडर वर्ष 2023 के लिए अपना राजस्व अनुमान घटा दिया है।

चौथी तिमाही के लिए राजस्व 4.69-4.82 अरब डॉलर के दायरे में रहने का अनुमान है, जो ​स्थिर मुद्रा के संदर्भ में 4 से 1.2 प्रतिशत की कमजोरी है। दिसंबर तिमाही में कामकाजी दिनों की कम संख्या और छुट्टियों की वजह से राजस्व प्रभावित होने की आशंका है।

तुलनात्मक तौर पर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का डॉलर संदर्भ में राजस्व ​स्थिर मुद्रा में सालाना आधार पर 2.8 प्रतिशत बढ़कर 7.2 अरब डॉलर रहा, जबकि इन्फोसिस का राजस्व 2.5 प्रतिशत बढ़कर 4.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

कॉ​ग्निजेंट के मुख्य कार्या​धिकारी रवि कुमार एस ने कहा, ‘हमने तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान कंपनी का बुनियादी आधार मजबूत बनाया, जैसा कि ऊंचे ग्राहक संतु​ष्टि स्कोर, नौकरी छोड़ने की कम दर और बुकिंग में लगातार वृद्धि के तौर पर दिखा है।’

उन्होंने कहा, ‘हम कॉ​ग्निजेंट को ग्राहकों की बेहतर ढंग से सेवा में सक्षम बना रहे हैं। हमने लागत घटाने, व्यवसायों में डिजिटल तौर पर बदलाव लाने और जेनरेटिव एआई पर ध्यान देने के प्रयास तेज ​किए हैं।’

कुमार ने कहा कि इस साल हासिल किए गए बड़े सौदों में ज्यादातर नए हैं और इससे  कॉ​ग्निजेंट को अगले साल के लिए आधार तैयार करने में मदद मिलेगी। हालांकि उन्होंने कहा, ‘अगले साल की भविष्यवाणी करना कठिन है, लेकिन हम बड़े सौदों से जुड़े रहेंग। हम ऐसे समय में हैं जब बदलाव और अनि​श्चितता का समय एक साथ आ गया है।’

इन्फोसिस के पूर्व अध्यक्ष कुमार ने इस साल 12 जनवरी को कॉ​ग्निजेंट के मुख्य कार्या​धिकारी की जिम्मेदारी संभाली है।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement