facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: स्विस एयरलाइंस के इंजन में लगी आग, बाल-बाल बचे 228 यात्रीतरजीही इक्विटी का नया रिकॉर्ड: 25 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची लिस्टिंग, वित्त वर्ष 26 में 1,307 इश्यूरिकॉर्ड तोड़ गर्मी, रिकॉर्ड तोड़ डिमांड: भारत में पहली बार बिजली की मांग 256 GW के पार, टूटे पुराने रिकॉर्डखाड़ी में युद्ध से रसोई गैस का संकट: अब अमेरिका बना भारत का सहारा, अप्रैल में हुआ रिकॉर्ड आयातनिजी क्षेत्र ने संभाली कमान: FY26 में नए निवेश में 70% हिस्सेदारी, कुल योजनाएं ₹41 लाख करोड़ के पारQ4 Results: युद्ध के बीच भारतीय कंपनियों ने मचाया धमाका, शुद्ध लाभ में 14% की जोरदार बढ़ोतरीअशोक लाहिड़ी: चुनाव विश्लेषक से नीति आयोग के उपाध्यक्ष तक, जानें दिग्गज अर्थशास्त्री का पूरा सफरनीति आयोग पुनर्गठन: राजनीति व अर्थशास्त्र का मेल, अशोक लाहिड़ी के कंधों पर केंद्र-राज्य तालमेल की जिम्मेदारीभारत-न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक FTA सोमवार को होगा फाइनल, $20 अरब के निवेश का खुलेगा रास्ताकिसानों को बड़ी राहत: युद्ध के बीच भी नहीं बढ़ेंगे खाद के दाम, सरकार का बड़ा ऐलान

स्टार्टअप में कनाडा पेंशन फंड का तगड़ा निवेश

Advertisement

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद भारत और कनाडा के संबंधों में काफी खटास आई है। दोनों देशों ने राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है।

Last Updated- September 21, 2023 | 11:30 PM IST
Debt

कनाडा पेंशन प्लान फंड (सीपीपी इन्वेस्टमेंट्स) ने विभिन्न भारतीय उद्यमों में करीब 21,440.50 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस फंड के निवेश वाली कंपनियों में ऑनलाइन बीमा एवं दावा प्रबंधन फर्म एको, शिक्षा यूनिकॉर्न बैजूस और लॉजिस्टिक्स कंपनी डेलिवरी शामिल हैं। स्टार्टअप कंपनियों पर नजर रखने वाली फर्म ट्रैक्सन के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है।

इस फंड के निवेश वाली कंपनियों में शॉर्ट वीडियो एवं समाचार प्लेटफॉर्म वरसे, लर्निंग प्लेटफॉर्म एराडाइट्स, ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के अलावा अक्षय ऊर्जा कंपनी रीन्यू पावर और एलऐंडटी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (एलऐंडटी आईडीपीएल) भी शामिल हैं।

कनाडा पेंशन प्लान फंड (Canada Pension Plan Fund) ने सबसे अधिक 7,633 करोड़ रुपये का निवेश एरुडिटस में किया है। फ्लिपकार्ट में उसने 6663.5 करोड़ रुपये और रीन्यू में 2,310 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद भारत और कनाडा के संबंधों में काफी खटास आई है। दोनों देशों ने राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। ट्रूडो ने अलग खालिस्तान राज्य की मांग करने वाले हरदीप सिंह निज्जर की मौत में भारतीय एजेंसियों का हाथ होने का दावा किया था।

बहरहाल, कनाडा पेंशन फंड के निवेश वाली कंपनियों की तादाद इतनी ही नहीं है। इससे पहले वह औद्योगिक एवं वेयरहाउसिंग पार्क बनाने वाली कंपनी इंडोस्पेस और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम में भी निवेश कर चुका है।

इसके अलावा फाइबर ऑप्टिक ब्रॉडबैंड एवं अन्य संबंधित सेवाएं प्रदाता एसीटी और ऋण देने वाली कंपनी कोग्टा फाइनैंशियल में भी उसका निवेश रहा है।

Advertisement
First Published - September 21, 2023 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement