facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

सेल्स आक्रामकता को लेकर हो रही आलोचना के बाद Byju’s ने बदली रणनीति

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 7:19 AM IST
कंपनी मंत्रालय का निर्देश, Byju’s मामले की जांच में तेजी लाएं, Company Ministry's instructions to speed up investigation into Byju's case

तकनीकी शिक्षा के दिग्गज बैजूस ने मौजूदा सीधी बिक्री प्रक्रिया की जगह चार स्तरीय तकनीक आधारित आंतरिक बिक्री प्रक्रिया शुरू की है। फर्म ने कहा कि बिक्री का नया मॉडल अधिक सख्त, पूरी तरह दूरस्थ और केंद्रीकृत तकनीक पर आधारित ऑडिट प्रक्रिया है। इसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि हर बिक्री की तीन बार जांच की जाए। बैजूस के 15 करोड़ से अधिक पंजीकृत छात्र हैं।

इस फर्म की आक्रामक बिक्री रणनीति की कई वर्षों से आलोचना होती रही है। इसलिए कंपनी ने बिक्री रणनीति में बदलाव किया है। इसके तहत यह आरोप भी लगे हैं कि अभिभावकों को गलत जानकारी दी गई और उनकी पहुंच के बाहर के पाठ्यक्रमों को खरीदने के लिए बाध्य किया गया है। बैजूस इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी मृणाल मोहित के अनुसार,’बैजूस पारदर्शी बिक्री तंत्र के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हमारी तकनीक पर आधारित चार स्तरीय एप्रोच संवाद को बेहतर करेगी और गलत जानकारी मुहैया करवाने के संभावित / विरले बिक्री को नामुमकिन कर देगी।’ उन्होंने कहा,’हमारे सभी क्रियाकलापों का केंद्र छात्र हैं और हमारे लिए छात्रों का हित सर्वोपरि है।’

चार स्तरीय प्रक्रिया की शुरुआत में ‘जूम’ के सीधे प्रसारण वाले सत्र में बैजूस के उत्पादों के पोर्टफोलियो और नई वापसी नीति की जानकारी दी जाती है। इस प्रसारण को भविष्य के ऑडिट के लिए सुरक्षित भी रखा जाता है। कंपनी ने ग्राहकों के इंटेंट की जांच और खरीद की स्वीकृति पर कई तरह की जांच शुरू की हैं। पहले चरण में उपभोक्ताओं से मोबाइल ऐप के जरिये स्क्रीन पर शर्तें और अनुबंध पढ़ने की सहमति प्राप्त की जाती है।

इसके बाद इच्छुक उपभोक्तागण अपनी सहमति देते हैं। आर्डर की पुष्टि के बाद फिर से इसकी जांच की जाती है। इस तरह उत्पाद खरीदने वाले उपभोक्ता की दो बार जांच की जाती है। इसके बाद उपभोक्ता से ऐप पर एक सहमति प्राप्त की जाती है और इसके बाद बिक्री की प्रक्रिया पूरी होती है।

मोहित ने कहा,’हम ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने के लिए नियमित रूप से प्रयास कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा,’ हमें भरोसा है कि नई एप्रोच बिक्री प्रक्रिया को शुरुआती स्तर पर अधिक कुशल, स्पष्ट और प्रभावशाली बनाएगी।

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 7:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement