facebookmetapixel
Advertisement
इंफ्रा-मैन्युफैक्चरिंग की मांग से बनी रह सकती है मेटल शेयरों की चमक, इन 2 स्टॉक्स पर BUY की रायदौड़ने को तैयार ये 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयर! ब्रोकरेज बुलिश, 26% तक रिटर्न संभवमिल्की मिस्ट IPO की लिस्टिंग पर बरसा पैसा! निवेशकों को हर लॉट पर ₹4440 तक का प्रॉफिट, शेयर अब बेच दें या रखें?भारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SLसोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, Colgate-Palmolive और Groww ने MidCap इंडेक्स पर बनाया दबावStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजर

LRS: विदेश भेजे जाने वाले धन में जुलाई के दौरान 39.36 प्रतिशत की कमी

Advertisement

आरबीआई की ओर से जुलाई के लिए जारी मासिक बुलेटिन के मुताबिक योजना के तहत विदेश भेजा गया धन इस महीने में 2.36 अरब डॉलर रहा है।

Last Updated- September 18, 2023 | 11:28 PM IST
Indian Rupee

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की उदारीकृत धनप्रेषण योजना (LRS) के तहत व्यक्तिगत निवासियों को विदेश भेजे जाने वाले धन में जुलाई 2023 में इसके पहले माह की तुलना में 39.36 प्रतिशत की कमी आई है। नजदीकी रिश्तेदारों के खर्च के लिए भेजे गए धन और निवेश में तेज गिरावट की वजह से ऐसा हुआ है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जुलाई के लिए जारी मासिक बुलेटिन के मुताबिक योजना के तहत विदेश भेजा गया धन इस महीने में 2.36 अरब डॉलर रहा है, जो जून 2023 में 3.89 अरब डॉलर था। हालांकि वित्त वर्ष 22 में जुलाई में भेजे गए 1.982 अरब डॉलर की तुलना में 19.02 प्रतिशत ज्यादा है।

जुलाई महीने में जमा घटकर 5.012 करोड़ डॉलर रह गया, जो जून 2023 में 22.732 करोड़ डॉलर था। इसी तरह से इक्विटी/ऋण में निवेश जुलाई में घटकर 5.806 करोड़ डॉलर हो गया, जो जून 2023 में 31.473 करोड़ डॉलर था।

साथ ही अचल संपत्ति में खरीद भी जुलाई में घटकर 5.06 करोड़ डॉलर रह गई, जो जून में 31.473 करोड़ डॉलर थी। इस अवधि के दौरान नजदीकी रिश्तेदारों के खर्च के लिए भेजा गया धन 89.089 करोड़ डॉलर से घटकर 28.23 करोड़ डॉलर रह गया है।

डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड में मुख्य अर्थशास्त्री राधिका पिपलानी ने कहा, ‘एलआरएस में गिरावट की एक वजह धनप्रेषण को टालकर पहले यानी जून में करना है। एलआरएस कर योजना में बदलाव के कारण संभवतः लोगों ने पहले ही जून में ऐसा कर दिया था।’

केंद्रीय बजट 2023 में सरकार ने एलआरएस के तहत स्रोत पर कर संग्रह मौजूदा 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की घोषणा की गई थी, जिसमें शिक्षा व इलाज को छोड़कर सभी मकसद से 7 लाख रुपये से ज्यादा भेजी गई राशि शामिल है।

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement