facebookmetapixel
Advertisement
UPI के नियम में बड़ा बदलाव! ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लग सकता है चार्जजियो-एयरटेल के आरोपों के बाद TRAI की रडार पर वोडाफोन आइडिया, MNP विवाद की शुरू हुई जांचकच्चे तेल में फिर लगी आग, 108 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट; सऊदी पाइपलाइन बंद होने से बढ़ी सप्लाई की चिंताअगस्त में हर IPO ने कराया फायदा! 111% तक मिला लिस्टिंग रिटर्नसोने की चमक पड़ी फीकी, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; फेड की दर बढ़ोतरी का डरभारत में बिक रही थीं पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम, CDSCO ने ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ को लेकर लोगों को किया अलर्टनए नियम और ज्यादा टैक्स से F&O ट्रेडिंग पर दबाव, ऑप्शंस कारोबार 45 महीने में सबसे कमSAP के हर 10 में से 8 AI एजेंट बनाने में भारत की भूमिका, कंपनी ने बताए आंकड़ेमहंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति 4.82% और थोक महंगाई 20 महीने के शिखर परFCNR-B जमा पर बैंकों की बढ़ेगी लागत, RBI की हेजिंग से बाहर ब्याज का जोखिम बना चुनौती

भ्रामक वीडियो पर यूट्यूब का निशाना, गलत सूचना वाले कंटेंट पर ले रहा ये ऐक्शन

Advertisement

गूगल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूब ने इस साल अप्रैल और जून के बीच 1.4 करोड़ से अधिक चैनलों को हटा दिया और कुल 8.6 करोड़ वीडियो हटा दिए गए।

Last Updated- December 01, 2023 | 9:11 AM IST
Youtube report 2024: The magic of cricket, moye-moye and Lok Sabha elections क्रिकेट, मोये-मोये और लोक सभा चुनावों का चला जादू

यूट्यूब ने भ्रामक और फर्जी खबरों वाले वीडियो को हटाने की पहल शुरू कर दी है। कंपनी के प्रबंधन ने गुरुवार को कहा कि यूट्यूब गलत सूचना वाले सभी वीडियो को हटाने के बजाय सामग्री की प्रकृति और उसकी नीतियों के पालन न करने जैसे कारकों के आधार पर वीडियो को हटाती है।

हालांकि, कंपनी ने कहा कि वह उपयोगकर्ताओं को उन वीडियो को देखने की सिफारिश करने से बचती है जिनमें गलत जानकारी होती है लेकिन यह किसी व्यक्ति के लिए ज्यादा जोखिम पहुंचाने का कारण नहीं हो सकता है।

यूट्यूब में निदेशक (ग्लोबल हेड ऑफ रिस्पॉन्सिबिलटी) टिमोथी काट्ज का कहना है, ‘किसी सामग्री में गलत सूचना हो सकती है लेकिन यह हमारी सामग्री से जुड़ी नीतियों का उल्लंघन कर भी सकता है या नहीं भी कर सकता है।

उदाहरण के तौर पर अगर किसी ने यह वीडियो अपलोड किया है कि कोई व्यक्ति चंद्रमा पर नहीं गया गया है तो हमें लगता है कि यह एक ऐसा वीडियो है जिसे यूट्यूब पर बनाए रखने की अनुमति दी जानी चाहिए क्योंकि वास्तविक दुनिया को इससे कोई जोखिम नहीं पहुंचता है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि हम उस सामग्री को देखने की सिफारिश करते हैं।’

गूगल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूब ने इस साल अप्रैल और जून के बीच 1.4 करोड़ से अधिक चैनलों को हटा दिया और कुल 8.6 करोड़ वीडियो हटा दिए गए। इस मंच से हटाए गए चैनलों में से 93.5 प्रतिशत चैनल भ्रामक या स्पैम थे। इनमें से लगभग 0.7 प्रतिशत चैनलों को गलत सूचना के कारण बंद कर दिया गया था।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 9:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement