facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

ट्वीट पढ़ने की सीमा तय किये जाने के बाद यूजर्स ने ट्विटर का उपयोग नहीं कर पाने की शिकायतें की

Advertisement

मस्क ने अपने इस कदम को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से संभावित रूप से कीमती डेटा चोरी करने से रोकने की कवायद बताया।

Last Updated- July 02, 2023 | 11:58 PM IST
Elon Musk

ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा इसके ‘अनवेरिफाइड अकाउंट’ वाले यूजर्स पर एक दिन में 600 ट्वीट ही देखने की सीमा तय किये जाने के बाद इस सोशल मीडिया मंच का उपयोग कर पाने में दिक्कत होने की लोगों ने शनिवार को शिकायत की।

मस्क ने अपने इस कदम को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से संभावित रूप से कीमती डेटा चोरी करने से रोकने की कवायद बताया। इससे एक दिन पहले, ट्विटर ने ट्वीट पढ़ने और प्रोफाइल देखने के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लॉगइन करने की अनिवार्यता लागू कर दी थी। इन पाबंदियों के कारण यूजर्स अपने हिस्से के ट्वीट पढ़ने के बाद उस दिन के लिए ट्विटर खाते से बाहर (लॉग आउट) किए जा सकते हैं।

शनिवार सुबह से ही इस कदम का असर दिखना शुरू हो गया, जिससे एक वक्त में 7,500 से अधिक लोगों ने सोशल मीडिया सेवा के उपयोग करने में परेशानी होने को लेकर शिकायत की। इसे लेकर दुनिया के कई हिस्सों में ‘ट्विटरडाउन’ हैशटैग ट्रेंड करता रहा।

मस्क ने शुक्रवार को ट्वीट करके नई पाबंदियों को अस्थायी कदम बताया। उन्होंने कहा, ‘हमारे डेटा को चुराया जा रहा था जिससे सामान्य यूजर्स के लिए सेवा की गुणवत्ता में कमी आ रही थी।’ उन्होंने कहा कि चैटजीपीटी (ChatGPT) जैसे लोकप्रिय कृत्रिम बुद्धिमता (AI) प्रणालियों के लिए ट्विटर के डेटा का दुरुपयोग किया जा रहा है। ये AI प्रणालियां पाठ सामग्री, तस्वीरें, वीडियो और अन्य सामग्री एकत्रित करने के लिए कई ऑनलाइन सूचनाएं खंगालती हैं।

उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट में यह ऐलान किया कि अनवेरिफाइड अकाउंट के यूजर्स अस्थायी रूप से हर दिन 600 पोस्ट ही पढ़ पाएंगे, जबकि वेरिफाइड अकाउंट के यूजर्स हर दिन 6,000 पोस्ट देख सकेंगे। इसे लेकर आलोचनाओं का सामना करने के बाद मस्क ने ट्वीट किया कि इस सीमा को अनवेरिफाइड अकाउंट्स के लिए 800 पोस्ट और वेरिफाइड अकाउंट्स के लिए 8,000 पोस्ट तक बढ़ाया जाएगा तथा बाद में इसे बढ़ाकर क्रमश: 1,000 और 10,000 ट्वीट किया जाएगा।

ट्विटर के दुनियाभर में 20 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। गौरतलब है कि मस्क ने इस साल की शुरुआत में ट्विटर का राजस्व बढ़ाने के लिए वेरिफाइड अकाउंट पर आठ अमेरिकी डॉलर प्रति महीने का शुल्क लगाया था और लागत में कटौती के लिए करीब तीन चौथाई कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी।

इसके बाद, विज्ञापनदाताओं ने ट्विटर पर अपने खर्च में कटौती कर दी। मस्क ने हाल में एनबीसी यूनिवर्सल की लंबे समय तक कार्यकारी अधिकारी रही लिंडा याकारिनो को विज्ञापनदाताओं को वापस लाने की कवायद में ट्विटर का सीईओ बनाया है।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 6:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement