facebookmetapixel
Advertisement
Kotak Mahindra Bank Q4: मुनाफे में 10% की बढ़त, एसेट क्वालिटी में जबरदस्त सुधारकमर्शियल गैस की कीमतों में आग: दिल्ली के फूड वेंडर्स बेहाल, रेस्टोरेंट्स रेट बढ़ाने की तैयारी में!पुरानी कंपनी का अटका PF पैसा अब तुरंत मिलेगा वापस, नया ‘E-PRAAPTI’ पोर्टल लॉन्च; ऐसे करेगा कामNPS सब्सक्राइबर्स सावधान! 1 जुलाई से बदल रहे हैं मेंटेनेंस के नियम, समझें आपकी जेब पर क्या होगा असरक्या आपके फोन में भी आया तेज सायरन वाला मैसेज? सरकार ने क्यों किया ऐसा टेस्टAvro India का बड़ा धमाका: 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जानें स्टॉक स्प्लिट की पूरी डिटेलRBI में बड़ा बदलाव! रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, 3 साल तक संभालेंगे अहम जिम्मेदारीनिवेशकों की लॉटरी! हर 1 शेयर पर 6 बोनस शेयर देगी अलका इंडिया, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेBNPL vs Credit Card: अभी खरीदें बाद में चुकाएं या कार्ड से खर्च? एक गलत फैसला बना सकता है आपको कर्जदारDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 तक कमाई का मौका! अगले हफ्ते 12 कंपनियों देंगी डिविडेंड, लिस्ट जारी

टचलेस बायोमेट्रिक सिस्टम विकसित करने के लिए UIDAI का IIT-Bombay के साथ करार

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 11:51 PM IST
IIT-Bombay and UIDAI join hands to develop touchless biometric system

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बंबई (आईटीआईटी बंबई) ने सोमवार को एक ऐसा टचलेस बायोमेट्रिक कैप्चर सिस्टम विकसित करने के लिए समझौता किया है जिसका उपयोग आसानी से किसी भी वक्त और कहीं से भी किया जा सके।

समझौते के तहत यूआईडीएआई और आईआईटी बंबई उंगलियों के निशान के लिए एक मोबाइल कैप्चर सिस्टम बनाने के लिए शोध करेंगे। एक बार विकसित और चालू हो जाने के बाद टचलेस बायोमेट्रिक कैप्चर सिस्टम फेस ऑथेंटिकेशन की तरह ही घर से ही फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन की अनुमति देगा। नए सिस्टम से उम्मीद की जा रही है यह एक बार में एक से अधिक अंगुलियों द्वारा सत्यापन की सफलता की दर को भी सुधारेगा।

पीआईबी ने एक बयान में कहा है कि एक बार लग जाने पर इसमें आधार में अभी मौजूद सुविधाओं से अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी।

यूआईडीएआई और आईआईटी बंबई के बीच आंतरिक सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र (एनसीईटीआईएस) के सहयोग से यूआईडीएआई के लिए एक प्रणाली के अनुसंधान एवं विकास में भी संयुक्त जुड़ाव होगा।

एनसीईटीआईएस आईआईटी बंबई और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की संयुक्त पहल है। यह सरकार की प्रमुख डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत है। एनसीईटीआईएस का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तैयार करना और विनिर्माण के व्यापक क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा बलों के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी समाधान विकसित करना है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यूआईडीएआई अभी हर दिन करीब 7 से 8 लाख आधार ऑथेंटिकेशन दर्ज करता है। ऑथेंटिकेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आधार संख्या, आधार धारक की पहचान बायोमेट्रिक या जनसांख्यिकीय जानकारी के साथ मिलान के लिए यूआईडीएआई को जमा की जाती है। इसके बाद यूआईडीएआई सत्यापित करता है कि संख्या आधार धारक की जानकारी से मिलती या नहीं।

यूआईडीएआई आधार के लिए नई सुविधाओं और प्रौद्योगिकी अपनाने की शुरुआत कर रहा है। इस साल फरवरी में, यूआईडीएआई ने आधार आधारित फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण और धोखाधड़ी के प्रयासों का तेजी से पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित एक नया सुरक्षा तंत्र शुरू किया है।

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement