facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

टायर कंपनी CEAT ने SUV मालिकों को साधने के लिए बदली रणनीति, CEO ने बताया क्या नया होने वाला है पेश

यात्री टायर बाजार हर महीने 25 लाख टायरों का है और सिएट की इसमें 17 फीसदी हिस्सेदारी है।

Last Updated- May 09, 2024 | 11:18 PM IST
Deming Grand Prize aligns with our quality objectives, says CEO Ceat Tyres
Arnab Banerjee, MD & CEO, CEAT Limited

भारत की प्रमुख टायर कंपनी सिएट ने घोषणा की है कि वह एसयूवी रखने वालों और एडवेंचर बाइकर्स को साधने के लिए अपनी ब्रांड पोजिशनिंग रणनीति में सुधार कर रही है ताकि कंपनी को खुद को एक प्रीमियम टायर विनिर्माता के रूप में स्थापित कर सके। फिलहाल कंपनी के पास एक बुनियादी उत्पाद श्रृंखला है और वह अगली दो तिमाहियों में एसयूवी और मोटरसाइकिल के लिए नए आकार के टायर पेश करेगी।

यह बदलाव भारतीय उपभोक्ताओं द्वारा एसयूवी खरीदने और लंबी दूरी की यात्रा करने की प्रवृत्ति के अनुरूप है। यात्री टायर बाजार हर महीने 25 लाख टायरों का है और सिएट की इसमें 17 फीसदी हिस्सेदारी है। पहले शहरी आवागमन सुरक्षा पर ध्यान देने वाली कंपनी अब खुद को एक ब्रांड के तौर पर स्थापित करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। यह नई रणनीति भारतीय उपभोक्ताओं के बीच एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता और यात्रा की इच्छा को पहचानती है।

रणनीति में बदलाव के मसले पर सिएट के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्य अधिकारी (CEO) अर्नब बनर्जी ने कहा, ‘हमने नए ग्राहकों को लक्षित करने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव किया है। एसयूवी की मांग बढ़ने और लोगों द्वारा लंबी यात्राएं शुरू करने के साथ हम ऑन और ऑफ रोड दोनों जगह सुरक्षित टायरों के पसंदीदा ब्रांड के तौर पर खुद को देखना चाहते हैं। यह सभी तरह के वाहनों के शहरी ड्राइविंग पर उनके पिछले ध्यान केंद्रित से बदलाव है। हम लक्षित संचार के माध्यम से और सभी टच प्वाइंट पर एक सहज ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करके इसे हासिल करेंगे। यहां चुनौती केवल बदलते समय के साथ इस नई ब्रांड छवि को लगातार जारी रखने की होगी।’

First Published - May 9, 2024 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट