facebookmetapixel
Advertisement
दो दिग्गज: एक-दूसरे के पास मगर बहुत दूर, वैश्विक एआई प्रतिद्वंद्विता का पल वायरलAI के प्रसार के लिए साथ आईं ग्लोबल और भारतीय कंपनियां: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी टैरिफ से निपटने को व्यापार में विविधता लाएंगे भारत और ब्राजीलGEC समिट: डेवलपमेंट एजेंसियां बदल रहीं महाराष्ट्र की तस्वीर, पेश किया मल्टी-मॉडल विकास का मेगा ब्लूप्रिंटमुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता: करदाताओं पर बोझ, राजकोषीय अनुशासन जरूरीईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 1,236 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.8 लाख करोड़ डूबेएआई इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी ने एआई के लिए पेश किया ‘मानव’ दृष्टिकोण, तकनीक हो सर्वसुलभAI पर ₹10 लाख करोड़ खर्च करेगी रिलायंस, जियो भारत को इंटेलिजेंस युग में ले जाएगाबदलते बाजार हालात में ‘रिवर्स फ्लिप’ ठंडा, स्टार्टअप के भारत लौटने की गति धीमीEditorial: IBC में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, CoC के कामकाज में सुधार से घटेगी देरी?

Kia की इस दमदार SUV ने मचाई धूम! अब तक 20,000 से अधिक बुकिंग, क्यों ग्राहकों को आ रही है पसंद

Advertisement

कंपनी के बताया कि Kia India की इस साल शुरुआत एक दमदार अंदाज में हुई है, और इस नई SUV को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Last Updated- February 24, 2025 | 7:15 PM IST
KIA Syros
फोटो क्रेडिट: Kia

Kia India ने एक नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई नई Syros SUV को 20,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं। इनमें से 67 प्रतिशत ग्राहकों ने पेट्रोल इंजन को प्राथमिकता दी है और 46 प्रतिशत ने SUV के टॉप वेरिएंट को चुना है। कंपनी का मानना है कि यह SUV ग्राहकों को खूब पंसद आ रही है।

कंपनी के बताया कि Kia India की इस साल शुरुआत एक दमदार अंदाज में हुई है, और इसकी नई SUV, Syros को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब तक 20,000 से अधिक बुकिंग प्राप्त हो चुकी हैं।

इस पर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और नेशनल हेड ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग हरदीप सिंह बराड़ ने कहा, “Syros को इतने कम समय में मिली इतनी शानदार प्रतिक्रिया से हम बेहद उत्साहित हैं। हमें पूरा विश्वास है कि Syros न केवल उद्योग में नए मानक स्थापित करेगा, बल्कि यह सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव लाएगा।”

इसलिए बनी ग्राहकों की पसंद

अगर बात Kia Syros की करें तो 67 प्रतिशत लोगों ने पेट्रोल इंजन चुना है जबकि 33 प्रतिशत ग्राहकों ने डीजल इंजन को प्राथमिकता दी है। इसके अलावा 46 प्रतिशत ग्राहकों ने हाई-एंड वेरिएंट को चुना है। सबसे अधिक लोगों ने Glacier White Pearl रंग को प्राथमिकता दी है जो लगभग 32 प्रतिशत है। इसके बाद Aurora Black Pearl (26 प्रतिशत) और Frost Blue (20 प्रतिशत) का नंबर आता है।

बता दें कि Syros की प्री-बुकिंग 3 जनवरी 2025 से शुरू हुई थी और इसे 1 फरवरी 2025 को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया था। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये से 16.99 लाख रुपये के बीच है।

एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) फीचर को सबसे टॉप वेरिएंट में 80,000 रुपये अलग से देकर लिया जा सकता है। HTX+ (O) ADAS वेरिएंट ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Kia Syros अपने टॉल-बॉय डिजाइन के कारण सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अलग पहचान बनाती है। इसका लुक आकर्षक और बोल्ड है, जिसमें प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं। यह SUV खासतौर पर शहरों में चलाने वाले ड्राइवरों के लिए बनाई गई है, जो आधुनिक फीचर्स के साथ एक आरामदायक और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली कार चाहते हैं।

दमदार इंजन के साथ कई फीचर्स

Syros को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जो Kia Sonet से लिए गए हैं। इसमें 1.0-लीटर का Smartstream T-GDi पेट्रोल इंजन है जो 120PS का पावर, 172Nm टॉर्क और 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCT के साथ आता है।

अगर बात डीजल इंजन की करे तो इसमें 1.5-लीटर का CRDi VGT डीजल इंजन आता है जो 116PS का पावर, 250Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके अलावा यह 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियर के साथ आता है। Kia Syros में Kia की लेटेस्ट कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें 80 से अधिक फीचर्स उपलब्ध हैं।

Advertisement
First Published - February 24, 2025 | 7:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement