facebookmetapixel
ईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानी

Tata Motors तमिलनाडु के नए प्लांट में करेगी Jaguar Land Rover की मैन्युफैक्चरिंग, शेयरों का क्या हाल

Tata Group की सब्सिडियरी कंपनी 1 अरब डॉलर के निवेश से बने तमिलनाडु में बने अपने नए प्लांट में लग्जरी कार जैगुआर लैंड रोवर की मैन्युफैक्चरिंग करेगी।

Last Updated- April 18, 2024 | 3:18 PM IST
JLR

Tata Group की सब्सिडियरी कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) 1 अरब डॉलर के निवेश से बने तमिलनाडु में बने अपने नए प्लांट में लग्जरी कार जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover/ JLR) की मैन्युफैक्चरिंग करेगी। यह जानकारी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दी।

गौरतलब है कि टाटा मोटर्स ने इसी साल मार्च में तमिलनाडु में नए प्लांट को शुरू करने का ऐलान किया था। लेकिन इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि वह लैंड रोवर के किस मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग करेगी।

बता दें कि 2008 में टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स ने जगुआर लैंड रोवर की पूरी तरह से खरीद लिया था। कंपनी ने उस समय यह हिस्सेदारी फोर्ड मोटर कंपनी (Ford Motor Company) से 2.3 अरब डॉलर में खरीदी थी।

लगातार बढ़ रही है जगुआर लैंड रोवर की बिक्री

बता दें कि हाल ही में जगुआर लैंड रोवर इंडिया (JLR India) ने अपनी लग्जरी कारों की बिक्री का डेटा बताया था। कंपनी ने कहा कि उसने वित्त वर्ष 2024 में शानदार परफॉर्मेंस दर्ज की है। FY24 में भारत में जगुआर लैंड रोवर कारों की रिटेल बिक्री 81 फीसदी की बढ़कर 4,436 यूनिट हो गई है।

रेंज रोवर और डिफेंडर की बिक्री 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ी

कंपनी ने कहा कि स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV)- रेंज रोवर की रिटेल बिक्री 160 फीसदी और डिफेंडर की रिटेल बिक्री 120 फीसदी बढ़ी है। बता दें कि ये डेटा सालाना आधार पर (YoY) जारी किए गए थे। JLR ने कहा कि 2024 में बाजार में आए नए मॉडल ‘डिस्कवरी स्पोर्ट’ (Discovery Sport) की बिक्री 50 फीसदी और ‘रेंज रोवर इवोक’ (Range Rover Evoque) की बिक्री 55 फीसदी बढ़ी हैं।

कैसी रही कंपनी की तिमाही परफॉर्मेंस

बता दें कि JLR की वित्त वर्ष 24 की अंतिम तिमाही (QFY24) की परफॉर्मेंस जल्द ही देखने को मिलेगी। BSE के मुताबिक, टाटा मोटर्स 10 मई 2024 को कंपनी के तिमाही रिजल्ट्स जारी करेगी। इसके साथ ही यह पता चल सकेगा कि कंपनी ने कुल मिलाकर वित्त वर्ष 24 में और अप्रैल तिमाही में कैसी परफॉर्मेंस दर्ज की है।

शेयरों का क्या हाल

टाटा मोटर्स के शेयरों में आज 3:05 बजे NSE पर 2.23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर 970.65 रुपये के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे। पिछले 1 सप्ताह में कंपनी के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

कंपनी ने एक साल में निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है। इसके शेयर 1 साल में 100 फीसदी तक उछल गए हैं, वहीं 6 महीने में 48 फीसदी के करीब रिटर्न देखने को मिला है।

First Published - April 18, 2024 | 2:33 PM IST

संबंधित पोस्ट