facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

Tata Motors रही अव्वल, हाइड्रोजन FCEV बस पर CMVR की मंजूरी

Advertisement

Tata Motors भारत में CMVR के सभी अधिसूचित प्रावधानों के पूर्ण अनुपालन के साथ ‘टाइप अप्रूवल’ प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाली पहली ओईएम है।

Last Updated- December 12, 2023 | 9:57 PM IST
Tata motors

टाटा मोटर्स अपनी हाइड्रोजन फ्यूल सेल संचालित (एफसीईवी) बसों के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम (सीएमवीआर) टाइप अप्रूवल प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाली देश की पहली बस निर्माता बन गई है। देश की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता ने टाटा स्टारबस 4/12 एफसीईवी मॉडल के लिए मंजूरी हासिल की है।

परीक्षण एजेंसी ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरए), जो भारी उद्योग मंत्रालय से संबद्ध स्वायत्त निकाय है, ने कहा कि टाटा मोटर्स भारत में सीएमवीआर के सभी अधिसूचित प्रावधानों के पूर्ण अनुपालन के साथ ‘टाइप अप्रूवल’ प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाली पहली ओईएम है।

Also read: Tata Motors ने नवंबर में अब तक की सबसे अधिक मासिक खुदरा बिक्री की दर्ज

एफसीईवी एक तरह का ऐसा इलेक्ट्रिक वाहन है, जो बिजली पैदा करने के लिए पूरी तरह से बैटरी पर निर्भर रहने के बजाय हाइड्रोजन फ्यूल सेल का इस्तेमाल करता है। यह इसे पारंपरिक गैस-तेल या इलेक्ट्रिक वाहनों की तुलना में संभावित रूप से अधिक कुशल और पर्यावरण के अनुकूल बनाता है।
शून्य उत्सर्जन, लंबी दूरी, तीव्रता से ईंधन भरने तथा अधिक दक्षता एफसीईवी को शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की तुलना में सार्वजनिक परिवहन के लिए बेहतर विकल्प बनाती है।

हालांकि एफसीईवी तकनीक अब भी विकास के शुरुआती चरण में है, लेकिन इसमें परिवहन के भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता है।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement