facebookmetapixel
Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से तूफानी तेजी के संकेत, यूएस ट्रेड डील से आज झूम उठेगा बाजार ?भारत को बड़ी राहत, अमेरिका ने घटाया टैरिफपूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरत

Tata Motors ने नवंबर में अब तक की सबसे अधिक मासिक खुदरा बिक्री की दर्ज

टाटा मोटर्स यात्री वाहन के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथा बातचीत में बताया कि मोटर वाहन निर्माता की नवंबर में खुदरा बिक्री करीब 53,000 इकाई रही।

Last Updated- December 12, 2023 | 9:43 PM IST
Tata Motors
Representative Image

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने त्योहारी सीजन में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों की मजबूत मांग के दम पर नवंबर में अभी तक की सबसे अधिक मासिक खुदरा बिक्री दर्ज की।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। टाटा मोटर्स यात्री वाहन के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथा बातचीत में बताया कि मोटर वाहन निर्माता की नवंबर में खुदरा बिक्री करीब 53,000 इकाई रही। यह इस साल अक्टूबर की तुलना में आठ प्रतिशत और नवंबर 2022 की बिक्री की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने इस वर्ष 47 दिन की त्योहारी अवधि में मजबूत बिक्री की। इसमें करीब 79,374 इकाइयों का पंजीकरण हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। चंद्रा ने कहा, ‘‘ हमारा त्योहारी सीजन बेहद अच्छा रहा। इसका श्रेय मैं मुख्य तौर पर हमारे नए वाहनों फेसलिफ्टेड नेक्सॉन, हैरियर, सफारी और आईसीएनजी रेंज को दूंगा। इसलिए वाहन पंजीकरण या वास्तविक बिक्री जैसा कि हम इसे कहते हैं अभी तक की सर्वाधिक रही। ’’

यह भी पढ़ें : SIAM November Data: पैसेंजर व्हीकल की थोक बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, नवंबर में 4% बढ़ी

उन्होंने कहा कि यात्री वाहन खंड चालू वित्त वर्ष में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने को तैयार है और उद्योग को 40 लाख संचयी बिक्री का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।

First Published - December 12, 2023 | 2:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट