facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में इ​क्विटी फंड्स में निवेश 15% घटा, लार्ज कैप से निवेशकों ने निकाले ₹1,321 करोड़; SIP पर भरोसा बरकरारShiprocket IPO: 12 अगस्त से खुलेगा ₹1,617 करोड़ का IPO, ₹124 पर हो सकती है लिस्टिंग; जानें पूरी डिटेलEPFO ने UAN और मनी ट्रांजैक्शन के फर्जी लिंक से किया अलर्ट, ध्यान रखें ये 5 अहम बातेंHDFC Bank Share Price: ₹1,020 से ₹726 पर आया शेयर, 2 साल के निचले स्तर पर पहुंचा स्टॉकआज से खुला Milky Mist IPO, ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत! क्या करें निवेशक?दो साल से एक दायरे में बाजार, अब तेजी की उम्मीद? मार्केट एक्सपर्ट ने बताया आगे का नजरियाGautam Adani को US कोर्ट से बड़ी राहत! फैसला आते ही Adani Group के शेयरों में मची तेजी, 3.5% तक उछला शेयरPower Grid में बीमा कंपनियों ने बढ़ाई हिस्सेदारी, विदेशी निवेशकों ने घटाई, क्या कहता है बदलता रुझान?Gold, Silver price today: सुरक्षित निवेश मांग से सोना ₹1600 चढ़ा, चांदी ₹3132 चमकीBSE Share: Nifty 50 में होगी BSE की एंट्री, Wipro की जगह लेगा शेयर; 30 सितंबर से लागू होगा बदलाव

भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह में 200 से अधिक कार विनिर्माता लेंगे हिस्सा

Advertisement

भारत खुद को दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (ई-3डब्ल्यू) बाजारों में से एक के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है।

Last Updated- June 12, 2025 | 10:57 PM IST
Automakers may form pool to meet CAFE norms under BEE draft rules

भारत ऊर्जा भंडारण सप्ताह (आईईएसडब्ल्यू) में 200 से अधिक घरेलू यात्री कार विनिर्माता और अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। बयान के अनुसार उद्योग निकाय इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस (आईईएसए) 8 जुलाई से 10 जुलाई तक नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन ऐंड एक्सपो सेंटर में आईईएसडब्ल्यू के 11वें संस्करण की मेजबानी करेगा। इसमें कहा गया है कि आईईएसडब्ल्यू 2025 में 200 से अधिक घरेलू यात्री कार विनिर्माताओं और अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माताओं के आने का अनुमान है, जिससे भारत के वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने के दृष्टिकोण को बल मिलेगा।

भारत खुद को दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (ई-3डब्ल्यू) बाजारों में से एक के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। उल्लेखनीय रूप से कम समय में, यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (ई-2डब्ल्यू) बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी बन गया है।

फॉर्च्यून बिजनेस इनसाइट्स के अनुसार, भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार 22.4 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि पर 2032 तक 117.78 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यशोभूमि कन्वेंशन ऐंड एक्सपो सेंटर में आयोजित होने वाले आईईएसडब्ल्यू 2025 कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, फिनलैंड, कनाडा, अमेरिका, इज़राइल और दक्षिण कोरिया के 150 से अधिक प्रमुख साझेदारों, प्रदर्शकों और 1,000 से अधिक कंपनियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 10:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement