facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

OpenAI करने जा रही है बड़ा बदलाव! अब एडवांस्ड AI मॉडल का इस्तेमाल के लिए कराना होगा ID वेरिफिकेशन

Advertisement

OpenAI ने कहा कि यह वेरिफिकेशन प्रक्रिया AI के असुरक्षित उपयोग को कम करने के लिए शुरू की जा रही है, ताकि एडवांस मॉडल का इस्तेमाल सुरक्षित तरीके से किया जा सकें।

Last Updated- April 14, 2025 | 3:55 PM IST
OpenAI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र की अग्रणी कंपनी OpenAI अपने कुछ एडवांस्ड AI मॉडल का इस्तेमाल करने के लिए ID वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू करने पर विचार कर रही है। कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस नए वेरिफिकेशन सिस्टम को ‘वेरिफाइड ऑर्गनाइजेशन’ नाम दिया गया है। यह सिस्टम डेवलपर्स को OpenAI प्लेटफॉर्म पर सबसे एडवांस मॉडल और सुविधाएं देगा। वेरिफिकेशन के लिए, OpenAI के API द्वारा समर्थित किसी देश से जारी सरकारी ID जरूरी होगी। एक ID का उपयोग हर 90 दिनों में केवल एक संगठन के वेरिफिकेशन के लिए किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया कि सभी संगठन वेरिफिकेशन के लिए योग्य होंगे या नहीं।

सिक्योरिटी को देखते हुए लिया फैसला

OpenAI ने कहा कि यह वेरिफिकेशन प्रक्रिया AI के असुरक्षित उपयोग को कम करने के लिए शुरू की जा रही है, ताकि एडवांस मॉडल डेवलपर्स के लिए आसानी से उपलब्ध रह सकें। कंपनी का कहना है कि कुछ डेवलपर्स OpenAI के API का उपयोग उसकी नीतियों के खिलाफ करते हैं। वेरिफिकेशन प्रक्रिया से इस तरह के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, यह कदम बौद्धिक संपदा की चोरी को रोकने में भी सहायक हो सकता है।

इस साल की शुरुआत में ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि OpenAI ने जांच शुरू की थी, जिसमें चीन स्थित AI लैब डीपसीक से जुड़े एक समूह पर 2024 के अंत में OpenAI के API के माध्यम से बड़ी मात्रा में डेटा अवैध रूप से लेने का आरोप था। इस डेटा का उपयोग कथित तौर पर मॉडल प्रशिक्षण के लिए किया गया, जो OpenAI की शर्तों का उल्लंघन करता है।

वेरिफिकेशन कैसे होगा?

वेरिफाइड ऑर्गनाइजेशन की प्रक्रिया के तहत, संगठनों को वेरिफिकेशन के लिए एक वैध सरकारी ID देनी होगी, जो OpenAI द्वारा समर्थित 200 से अधिक देशों में से किसी एक की हो। यदि कोई संगठन हाल ही में वेरीफाई हो चुका है, तो उसी ID से 90 दिनों तक दूसरा वेरिफिकेशन नहीं किया जा सकता। अगर कोई संगठन वेरिफिकेशन के लिए योग्य नहीं है, तो वह OpenAI के मौजूदा मॉडल और प्लेटफॉर्म का उपयोग सामान्य रूप से जारी रख सकता है।

कंपनी ने यह भी कहा कि भविष्य में वेरिफिकेशन की आवश्यकता वाले मॉडल सभी उपयोगकर्ताओं के लिए बिना वेरिफिकेशन के उपलब्ध हो सकते हैं। OpenAI ने कहा, “हमारी जिम्मेदारी है कि AI को सुरक्षित और व्यापक रूप से सुलभ बनाया जाए।” यह कदम डेवलपर्स को नए तकनीकों का लाभ उठाने का मौका देगा।

Advertisement
First Published - April 14, 2025 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement