facebookmetapixel
Advertisement
इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी: नेसेट को कर सकते हैं संबोधित, नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत का ऐलानभारत-कनाडा रिश्तों में नई गर्माहट: म्युनिख में मिले जयशंकर-आनंद, मार्क कार्नी की यात्रा से पहले बड़ी तैयारीभारत का अपना ‘सॉवरेन AI’ तैयार! भारतजेन लॉन्च करेगा 17-अरब पैरामीटर वाला ‘परम-2’ मॉडल‘तकनीकी संप्रभुता का नया दौर’, IBM इंडिया के MD संदीप पटेल बोले- सिर्फ डेटा सुरक्षित रखना काफी नहींडिजिटल दुनिया में वॉयस AI की क्रांति: ‘डिफॉल्ट’ मोड बनेगा आवाज, इलेवनलैब्स ने भारत में कसी कमर‘AI और रोजगार का तालमेल जरूरी’, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने दिया विकास का नया मंत्रइस हफ्ते टैरिफ घटाकर 18% कर सकता है अमेरिका, वॉशिंगटन दौरे में कानूनी समझौते पर चर्चामास्टरकार्ड और वीजा कार्डधारकों को ओटीपी की जगह बायोमेट्रिक पेमेंट की सुविधा मिलेगी, जल्द लागू होगा पासकी सिस्टमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 दिवसीय एआई इम्पैक्ट एक्सपो का किया शुभांरभ, दुनिया के एआई दिग्गज होंगे शामिलसब्जियों और खाद्यान्न ने बिगाड़ा बजट: जनवरी में 1.81% के साथ 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची WPI दर

ChatGPT यूज करने के लिए अब अकाउंट की जरूरत नहीं, OpenAI ने खत्म किया Login का झंझट

Advertisement

ChatGPT: OpenAI ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि कंपनी के इस फैसले से 185 देशों के 10 करोड़ लोगों को फायदा होगा। नया अपडेट आज से ही रोलआउट हो गया है।

Last Updated- April 02, 2024 | 7:31 PM IST
Free ChatGPT Go plan

यूजर्स के लिए चैटजीपीटी (ChatGPT) का इस्तेमाल करना अब और भी आसान हो गया है। AI से जुड़ी रिसर्च और डेवलपमेंट कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने घोषणा की है कि अब चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए किसी अकाउंट की जरूरत नहीं होगी।

AI सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना लक्ष्य

इस फैसले से कंपनी और यूजर्स दोनों को फायदा होने वाला है। एक तरफ OpenAI ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी AI सेवाओं का विस्तार करने में सक्षम होगी। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को चैटजीपीटी के इस्तेमाल के लिए लॉगिन (Login) करने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। साल 2022 में ChatGPT को लॉन्च किया गया था। लोगों ने इस AI चैटबॉट को हाथों-हाथ लिया और यह वायरल हो गया।

Also read: Audi India ने वित्त वर्ष 2023-24 में बेचीं खूब गाड़ियां, बिक्री में 33% का इजाफा

यूजर्स को मिला लॉगिन करने के झंझट से छुटकारा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, OpenAI ने कहा कि वह साइन-अप की आवश्यकता के बिना, ChatGPT का यूज शुरू करने की क्षमता को रोलआउट कर रहा है। कंपनी ने कहा कि इसका उद्देश्य “AI को उसकी क्षमताओं के बारे में उत्सुक किसी भी व्यक्ति के लिए सुलभ बनाना” है।

बता दें कि ChatGPT की लॉन्चिंग से ही इसका इस्तेमाल करने के लिए एक अकाउंट के माध्यम से साइन-इन करना आवश्यक था। पहले यूजर्स ई-मेल, गूगल अकाउंट माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट या Apple ID का उपयोग करके साइन-इन कर सकते थे।

185 देशों के 10 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

OpenAI ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि कंपनी के इस फैसले से 185 देशों के 10 करोड़ लोगों को फायदा होगा। नया अपडेट आज से ही रोलआउट हो गया है। आप अभी से ही साइन-अप किए बिना, तुरंत चैटजीपीटी का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि टेक्स्टबॉक्स के बाईं ओर एक नया सेक्शन है जहां यूजर्स साइन-अप या लॉग-इन का विकल्प भी चुन सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 7:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement