facebookmetapixel
Advertisement
ग्लोबल क्राइसिस के बीच PM ने आर्थिक सलाहकारों संग की हाई-लेवल बैठक, संकट के बीच इकोनॉमी बचाने पर चर्चाGoogle ने गुरुग्राम में ली 6.17 लाख वर्ग फुट जगह, 5 साल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश!15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आया टीम इंडिया से बुलावा, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!सेमीकंडक्टर संकट होगा दूर! FY2035 तक अपनी आधी जरूरतें खुद पूरी करेगा भारत, प्रोडक्शन इसी साल से शुरू1 के बदले मिलेंगे 5 शेयर! IT और AI सेक्टर से जुड़ी नामी कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्सBonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटDividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंडसरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकारमहंगाई का यू-टर्न और घटती ग्रोथ: RBI ने माना पश्चिम एशिया संकट से पटरी से उतर रही इकोनॉमीचौथी तिमाही में निजी उपभोग की मांग पस्त, सरकारी खर्चों और पूंजीगत निवेश के भरोसे टिकी GDP

मई में हुए 211 करोड़ से अधिक Aadhaar Authentication लेनदेन

Advertisement

अब तक के कुल आधार प्रमाणीकरण लेनदेन की संख्या 15,223 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

Last Updated- June 05, 2025 | 8:01 PM IST
Aadhaar Card

देशभर में आधार संख्या धारकों ने मई 2025 में 211 करोड़ से अधिक प्रमाणीकरण (Authentication) लेनदेन किए, जिससे अब तक के कुल आधार प्रमाणीकरण लेनदेन की संख्या 15,223 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। यह आंकड़ा पिछले महीने और मई 2024 के मुकाबले अधिक है, जब 201.76 करोड़ प्रमाणीकरण लेनदेन हुए थे।

Ministry of Electronics & IT प्रवक्ता ने कहा कि तेजी से बढ़ते ये आंकड़े यह दिखाते हैं कि आधार आज देश के डिजिटल इकोनॉमी का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है। विभिन्न क्षेत्रों में इसकी उपयोगिता और विश्वसनीयता के कारण यह सेवा प्रदाताओं और आम जनता दोनों के लिए एक भरोसेमंद मंच बन गया है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यह वृद्धि यह दर्शाती है कि आधार आधारित प्रमाणीकरण ने कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी वितरण और सेवाओं के सहज स्वैच्छिक लाभ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह ‘Ease of Living’ यानी जीवन को सरल बनाने का एक प्रमुख माध्यम बन चुका है।

ALSO READ: Veg and Non-Veg Thali Cost: शाकाहारी- मांसाहारी दोनों थाली की कीमतों में गिरावट

Face Authentication भी बढ़े 

UIDAI द्वारा विकसित एआई/एमएल आधारित फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) सॉल्यूशन्स में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मई 2025 में 15.49 करोड़ चेहरे से प्रमाणीकरण लेनदेन दर्ज किए गए, जो इस प्रमाणीकरण विधा को तेजी से अपनाने का संकेत देता है।

फेस ऑथेंटिकेशन का लाभ अब 100 से अधिक संस्थाएं उठा रही हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्रालय एवं विभाग 
  • बैंक और वित्तीय संस्थान 
  • तेल विपणन कंपनियाँ 
  • टेलीकॉम सेवा प्रदाता 

मई 2025 में हुए 37 करोड़ से अधिक e-KYC लेनदेन

मई 2025 में ही 37 करोड़ से अधिक ई-केवाईसी (e-KYC) लेनदेन किए गए। आधार आधारित ई-केवाईसी सेवा ग्राहक अनुभव सुधारने और बिजनेस प्रोसेस को आसान बनाने में एक अहम भूमिका निभा रही है, विशेषकर बैंकिंग और गैर-बैंकिंग वित्तीय क्षेत्रों में।

ई-केवाईसी के माध्यम से:

  • त्वरित खाता खुलवाना, 
  • डिजिटल वेरिफिकेशन, 
  • और पेपरलेस सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे सेवाएं अधिक पारदर्शी और सुलभ बन गई हैं।

Advertisement
First Published - June 5, 2025 | 8:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement