facebookmetapixel
Advertisement
Vedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेशनिवेशकों के लिए राहत! NSE-BSE पर शेयर भाव को लेकर सेबी का बड़ा कदमअब ‘जगन्नाथ धाम’ पर नहीं चलेगा कोई दावा! पुरी मंदिर ने हासिल किए खास कानूनी अधिकार

Apple स्टोर को कम कमीशन

Advertisement

ऐपल स्टोर पर मौजूद 87 फीसदी डेवलपर नहीं दे रहे एक भी पाई

Last Updated- December 29, 2022 | 11:31 PM IST
Apple awas yojna

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि ऐपल स्टोर (Apple Store) पर मौजूद महज 0.08 फीसदी यानी 21,000 भारतीय ऐप अथवा ऐप डेवलपरों में से महज 17 ही कंपनी को 30 फीसदी कमीशन का भुगतान कर रहे हैं। ऐपल स्टोर पर मौजूद अ​धिकतर यानी करीब 87 फीसदी डेवलपरों से कंपनी को कमीशन ही नहीं मिलता। बड़ी तकनीकी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा को दबाने वाले तरीकों पर वित्त पर स्थायी संसदीय समिति नजर रखती है। उसके पास पहुंचे ऐपल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समिति की दिसंबर के आ​खिर में प्रका​शित रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया गया है।

गूगल ने समिति को बताया कि उसके प्ले स्टोर पर मौजूद महज 3 फीसदी भारतीय डेवलपर ही सेवा शुल्क का भुगतान करते हैं। शेष 97 फीसदी डेवलपर प्ले स्टोर के जरिये अपने ऐप का वितरण कर सकते हैं और वे सभी डेवलपर टूल एवं सेवाओं का नि:शुल्क उपयोग कर सकते हैं। गूगल भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के निशाने पर रही है। हाल में प्ले स्टोर नीति के साथ बाजार में अपने वर्चस्व का क​थित तौर पर दुरुपयोग करने के आरोप में गूगल पर जुर्माना लगाया गया था।

गूगल ने समिति के सदस्यों को स्पष्ट किया कि सेवा शुल्क का भुगतान केवल ऐसे डेवलपर करते हैं, जो अपने ऐप के लिए उपयोगकर्ताओं से शुल्क वसूलते हैं अथवा अपने ऐप पर खरीदारी के लिए डिजिटल सामग्री देते हैं और उपयोगकर्ता वहां खरीदारी करते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ऐपल और गूगल के ऐप स्टोरों पर शुल्क के बारे में दुनिया भर में चिंता जताई जा रही है। कुछ देशों में ऐप बाजार पर उनकी पकड़ ढीली करने और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए कानून लाने की पहल की जा रही है। इससे ऐप स्टोर पर मौजूदगी के बिना ही सॉफ्टवेयर डेवलपर आईफोन या एंड्रॉयड फोन तक पहुंच जाएंगे।

अमेरिका और यूरोप में ऐप की ‘साइडलोडिंग’ की अनुमति देने के लिए कानून को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इससे ऐप डेवलपर ऐपल या गूगल के ऐप स्टोर का उपयोग किए बिना अपने ऐप लोड करा सकेंगे। भारत में भी प्रतिस्पर्धा आयोग ने गूगल को साइडलोडिंग की अनुमति देने का आदेश दिया है। वैश्विक स्तर पर चिंता जताई जा रही है कि गूगल और ऐपल यानी दोनों प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियां सॉफ्टवेयर डेवलपरों से कमीशन के रूप में 30 फीसदी तक शुल्क वसूलती हैं और उन्हें केवल अपने भुगतान गेटवे का उपयोग करने के लिए मजबूर करते हुए काफी कमाई कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Xiaomi और Redmi के इन 13 स्मार्टफोन में चलेगा Jio True 5G

ऐपल का कहना है कि यह गलत धारणा है कि सभी ऐप कमीशन देते हैं। कमीशन वसूलने का सिद्धांत अच्छी तरह से परिभाषित है। इसके तहत कमीशन केवल उन्हीं ऐप पर लागू होता है, जो डिजिटल वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री करते हैं न कि भौतिक वस्तुओं और सेवाओं की। विशेषज्ञों ने कहा कि सरल शब्दों में इसका मतलब साफ है कि एमेजॉन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, स्विगी, ओला, उबर और पॉलिसीबाजार जैसे लोकप्रिय ऐप 30 फीसदी कमीशन का भुगतान करने के पात्र नहीं हैं।

बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म और भारत की बड़ी गेमिंग एवं म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनियों को ही कमीशन देना पड़ता है क्योंकि उनकी सेवाओं का डिजिटल रूप से उपभोग किया जाता है। 30 फीसदी कमीशन केवल उन्हीं ऐप पर लागू होता है जो कमीशन चुकाने के बाद 10 लाख डॉलर से अ​धिक कमाते हैं।

Advertisement
First Published - December 29, 2022 | 8:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement