facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

अंबानी के इस शेयर में 35% रिटर्न देने का दम! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज; कहा – जियो का नेटवर्क बनेगा ग्रोथ इंजन

Advertisement

Stock to buy: ब्रोक्ररज का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस कंपनी को जियो के 50 करोड़ यूजर्स के नेटवर्क को फायदा मिलेगा। 

Last Updated- March 11, 2026 | 12:57 PM IST
जियो फाइनैं​शियल 15 प्रतिशत चढ़ा, Paytm में गिरावट जारी, Jio Financial rises 15 percent, Paytm continues to decline

Stock To Buy: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार (11 मार्च) को बड़ी गिरावट के बावजूद मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के स्टॉक पर कवरेज शुरू करने के चलते देखने को मिली। जियो फाइनेंशियल के शेयर दोपहर 12:28 बजे बीएसई पर 1.69 प्रतिशत चढ़कर 240.10 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। ब्रोक्ररज का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस कंपनी को जियो के 50 करोड़ यूजर्स के नेटवर्क को फायदा मिलेगा।

Jio Financial पर Motilal Oswal टारगेट प्राइस: ₹320

मोतीलाल ओसवाल ने ‘BUY‘ रेटिंग के साथ जियो फाइनेंशियल सर्विसेज पर कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 320 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 36 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। जियो फाइनेंशियल के शेयर मंगलवार को 236 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज का कहना है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को भारत का नई पीढ़ी का फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म बनाने की योजना है। कंपनी लोन, पेमेंट, एसेट मैनेजमेंट, वेल्थ मैनेजमेंट, बीमा बनाने और ब्रोकिंग जैसे कई डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज में काम करने की तैयारी कर रही है। ब्रोकरेज के अनुसार जियो फाइनेंशियल को रिलायंस ग्रुप के बड़े इकोसिस्टम, डेटा, मजबूत वितरण नेटवर्क और अनुशासित कामकाज का फायदा मिलेगा। इससे इसका कारोबार बड़े पैमाने पर बढ़ सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो फाइनेंशियल की निवेश कहानी का मुख्य आधार इसका इकोसिस्टम आधारित बिजनेस मॉडल है। कंपनी को जियो के 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों और रिलायंस ग्रुप के बड़े रिटेल नेटवर्क का लाभ मिलेगा।

NBFCs को मिलेगी कड़ी टक्कर

ब्रोकरेज का कहना है कि ट्रेडिशनल एनबीएफसी कंपनियों को नए ग्राहक जोड़ने में ज्यादा खर्च करना पड़ता है। लेकिन जियो फाइनेंशियल को इसका फायदा मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वह पहले से ही भारत की लगभग आधी आबादी के डिजिटल जीवन का हिस्सा है।

Also Read | दाम बढ़ाने की तैयारी में पेंट कंपनियां? ICICI सिक्योरिटीज ने सेक्टर पर ‘ADD’ और ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी

Jio Financial Services Share: हाई से 30% नीचे

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 52 वीक्स हाई 338.45 रुपये से करीब 30 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे हैं। स्टॉक का 52 वीक्स लो 200.15 रुपये है। एक महीने में शेयर में 11.38 प्रतिशत और तीन महीने में 19.73 प्रतिशत की गिरावट आई है। छह महीने में यह 22.92 फीसदी गिरा है। हालांकि, एक साल में स्टॉक 10.17 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी का बीएसई पर मार्केट कैप 1,52,538.93 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 11, 2026 | 12:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement