facebookmetapixel
Advertisement
फ्लेक्सी-कैप फंड्स में बरस रहा पैसा, 7 महीने में ₹50,000 करोड़ का निवेश; 50 लाख बढ़े फोलियोत्योहारी सीजन से पहले कमर्शियल वाहनों की भारी मांग, अगस्त में 43% तक बढ़ी बिक्रीBonus Share: हर 24 शेयर पर मिलेंगे 7 फ्री शेयर! इसी हफ्ते है रिकॉर्ड डेट, आज लगा 5% का अपर सर्किटसरकारी विभागों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 70,584 शिकायतें, बैंक और रेलवे सबसे आगेभारत का रेशम निर्यात 52% बढ़ा, अब गांवों को ‘सिल्क हब’ बनाएगी महाराष्ट्र सरकारPSU डिफेंस शेयरों में बना कमाई का मौका! जेफरीज को पसंद ये 3 शेयर, 42% तक तेजी का अनुमानSugar Import: चीनी आयात का कोटा नहीं हुआ पूरा, सरकार ने दोबारा मंगाए आवेदनएक्सिस बैंक ने दी सुविधा, अब ग्राहक खुद तय कर सकेंगे अपनी यूपीआई भुगतान सीमाअमेरिकी बॉन्ड यील्ड 5% के पार निकली तो आ सकती है बड़ी गिरावट! क्रिस वुड ने क्यों दी चेतावनी?सोने में लगातार चौथे दिन गिरावट, MCX पर भाव ₹1.50 लाख के करीब; आगे और गिरेगा भाव?

अक्टूबर में होगा ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024’

Advertisement

India Mobile Congress: इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2024 का आयोजन 15 अक्टूबर को होगा

Last Updated- March 11, 2024 | 10:28 PM IST
India Mobile Congress

सरकार द्वारा भारत के प्र​मुख प्रौद्योगिकी कार्यक्रम के रूप में पेश किए जाने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2024 का आयोजन 15 अक्टूबर को होगा। संचार मंत्री अ​श्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि इसके साथ साथ दिल्ली में दो वै​श्विक दूरसंचार बैठकें भी होंगी।

वैष्णव ने कहा कि 14 अक्टूबर को ग्लोबल स्टैंडर्ड्स सिम्पोजियम (जीएसएस 2024) के बाद, भारत 15 से 24 अक्टूबर 2024 तक वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन एसेंबली (डब्ल्यूटीएसए 2024) की मेजबानी करेगा। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी इंटरनैशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (आईटीयू) हरेक चार साल में डब्ल्यूटीएसए का आयोजन करती है।

सरकार का मानना है कि 6जी, इंटरनेट ऑफ ​थिंग्स, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, क्वांटम कम्प्यूटिंग और एआई जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में वै​श्विक एजेंडे तैयार करने के लिए इन बैठकों में भारत की भागीदारी जरूरी है।

193 सदस्य देशों से 2000 से ज्यादा टेक्नोलॉजी डेवलपरों, उद्योग दिग्गजों, ​शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं और 900 से ज्यादा आईटीयू सहायक/क्षेत्र सदस्यों के इन बैठकों के लिए भारत आने का अनुमान है। वै​ष्णव ने स्पेक्ट्रम रेग्युलेटरी सैंडबॉक्स और वायरलेस टेस्ट जोंस के लिए नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement