facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: विदेशी मुद्रा जुटाने की आरबीआई रणनीति पर नए सवालनिजी इंफ्रा निवेश की वापसी को संस्थागत रूप से तैयार हो भारतमार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर संस्थानों के नियमों पर भी हो संसदीय निगरानीPF खाताधारकों के लिए चेतावनी! 5 साल से पहले पैसा निकाला तो हो सकता है नुकसानJio IPO के बाद क्या? AI पर Ambani का नया दांव, Airtel के लिए नई चुनौती!उज्जैन भूमि खरीद विवाद: मोहन यादव पर जमीन खरीद को लेकर कांग्रेस का हमला, BJP ने आरोपों को बताया झूठानोएल टाटा छोड़ेंगे ट्रेंट के चेयरमैन का पद, बोले- ‘यह मेरी आखिरी AGM’MFs से एक साल में जुड़े 3.94 करोड़ निवेशक; FY26 में फोलियो बढ़कर 27.39 करोड़; इक्विटी स्कीमें बनीं पहली पसंदअदाणी पावर अगले 5 साल में ₹2 लाख करोड़ से अधिक निवेश करेगी, 45 गीगावॉट कैपेसिटी का टारगेटसोना-चांदी में बड़ी गिरावट के संकेत, निवेश का सही मौका है या अभी करें इंतजार?

Hyundai Motor का निर्यात बढ़ाने का बड़ा कदम, घरेलू बाजार में कम छूट

Advertisement

उल्लेखनीय है कि बीते वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में ह्युंडै मोटर की घरेलू बिक्री एक साल पहले के मुकाबले 4.2 फीसदी कम हो गई और कंपनी ने 1,53,550 गाड़ियों की बिक्री की।

Last Updated- May 20, 2025 | 11:22 PM IST
Hyundai
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

नामी कार कंपनी ह्युंडै मोटर इंडिया फिलहाल घरेलू बाजार में भारी-भरकम छूट देने के बजाय पश्चिम एशिया और अफ्रीका जैसे प्रमुख बाजारों पर निर्यात बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने मंगलवार को बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा कि घरेलू बाजार में दबाव के संकेत दिख रहे हैं और कुल मिलाकर मात्रात्मक बिक्री और लाभ के बीच एक सामंजस्य दिख रहा है।

गर्ग ने कहा, ‘हमारी अच्छी बात है कि जब भी घरेलू बाजार में दबाव की स्थिति दिखती है, तो हम भारी-भरकम छूट देने और बिक्री की गुणवत्ता से समझौता करने के बजाय निर्यात बढ़ाने का रुख करते हैं। इसलिए, हम इस बार भी ऐसा ही किया है और अपने निर्यात की मात्रा बढ़ाई है। इससे छूट को भी नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।’

उल्लेखनीय है कि बीते वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में ह्युंडै मोटर की घरेलू बिक्री एक साल पहले के मुकाबले 4.2 फीसदी कम हो गई और कंपनी ने 1,53,550 गाड़ियों की बिक्री की। इसके अलावा समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का निर्यात 14.1 फीसदी बढ़ गया और कंपनी ने अपनी 38,100 गाड़ियों का निर्यात किया। फिलहाल, ह्युंडै मोटर के कुल उत्पादन का 21 फीसदी हिस्सा निर्यात किया जाता है और कंपनी इसे वित्त वर्ष 2030 तक बढ़ाकर 30 फीसदी करना चाह रही है।

गर्ग ने बताया, ‘पुणे के तलेगांव में हमारा नया संयंत्र बन रहा है। हमारे नए मॉडल वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में आने लगेंगे और इससे हमें फिर से खोई हुई बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का मौका मिलेगा। हालांकि, संख्या काफी महत्त्वपूर्ण होती है और हम घरेलू कार बाजार में अपनी स्थिति को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं मगर हम एक संतुलित नजरिया रखना चाहते हैं।’

तलेगांव में ह्युंडै मोटर के तीसरे विनिर्माण संयंत्र से वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

गर्ग ने कहा, ‘भारतीय कार विनिर्माताओं के संगठन सायम ने पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान उद्योग की कार बिक्री में करीब 1 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया है। हमारी वृद्धि भी 0 से 1 फीसदी के दायरे में रहने की उम्मीद है। मगर निर्यात के लिए हमें दमदार वृद्धि की उम्मीद है और हम आशा कर रहे हैं कि वित्त वर्ष 2026 में इसमें हमें 7 से 9 फीसदी की वृद्धि होगी।’

बीते शुक्रवार को ह्युंडै मोटर ने बताया था कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ एक साल पहले के मुकाबले 3.8 फीसदी कम होकर 1,614 करोड़ रुपये रहा। इसमें उच्च आधार प्रभाव और व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं का हवाला दिया गया, जिसने उपभोक्ता धारणा और कार खरीदने के फैसले को को प्रभावित किया।

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement