facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद वृद्धि दर 7% रहने की आस: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणनेपाल बाढ़: भारत बढ़ाएगा बिजली सप्लाई, 550 मेगावॉट क्षमता बाधित होने के बाद मददआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- विविधता में एकता भारत के डीएनए में, सभी समुदायों का सम्मान जरूरीउज्बेकिस्तान से यूरेनियम सप्लाई से UPI तक, भारत ने किए 16 अहम समझौतेEditorial: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 729.3 अरब डॉलर पर, मगर वैश्विक जोखिम कायमविदेशी निवेशकों की नजर में भारत सबसे कम पसंदीदा, लेकिन जमीनी हकीकत अलगइमरान खान की किस्मत का सवाल अब वैश्विक क्रिकेट मुद्दा, आथर्टन ने दिलाई नई आवाजउदारीकरण के 35 साल: अधूरे सुधारों से औद्योगीकरण को नहीं मिला बढ़ावा, रणनीतिक नीति जरूरीएचडीएफसी बैंक अब म्युचुअल फंड का पसंदीदा शेयर नहीं, एक्टिव फंड्स ने घटाई हिस्सेदारीएचडीएफसी बैंक शेयर: 27% गिरावट के बाद अब क्या बदलेगा रुख? NIM और नए CEO पर नजर

Hyundai की नजर ग्रामीण बाजार से आने वाली मांग पर टिकी

Advertisement
Last Updated- February 12, 2023 | 5:09 PM IST
Hyundai will increase vehicle prices; Steps taken due to rising cost of inputs, imports and logistics Hyundai बढ़ाएगी वाहनों के दाम; इनपुट, आयात और लॉजि​स्टिक की बढ़ती लागत के कारण उठाया कदम

Hyundai Motar India स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (SUV) और नए फीचर वाले मॉडलों की बढ़ती मांग को देखते हुए ग्रामीण भारत (Rural Market) में वृद्धि के अवसर तलाश रही है।

देश की दूसरी बड़ी कार निर्माता कंपनी छोटे शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक बिक्री शोरूम खोलने के साथ ही मोबाइल सर्विस वैन जैसे तरीकों से इन जगहों पर अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहती है।

Hyundai के बिक्री शोरूम ग्रामीण क्षेत्रों में पहले ही 600 से ज्यादा हो चुके हैं और ऐसे स्थानों उसने अपने कर्मियों की संख्या भी 5,000 से ज्यादा कर दी है। हुंदै का ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन बिक्री का आंकड़ा पिछले साल एक लाख इकाई को पार कर गई।

कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा, “हमारी कुल बिक्री का लगभग 18 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहा है जबकि पहले यह 16.5 प्रतिशत हुआ करता था। हमने इस मोर्चे पर सुधार किया है। हमने पहली बार पिछले वर्ष एक लाख इकाई बिक्री का आंकड़ा पार किया। हमारे पास अब ग्रामीण क्षेत्रों में 100 मोबाइल सर्विस वैन हैं।”

गर्ग ने कहा, “शहरी और ग्रामीण बाजारों में अंतर अब कम हो रहा है, क्योंकि अब इतने ज्यादा लोग मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं कि उनके पास हर सूचना पहुंच जाती है।”

उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण बाजारों में छोटी गाड़ियों को वरीयता दी जाती थी लेकिन अब क्रेटा, वेन्यू जैसे मॉडल की भी तेजी से बढ़ी है। अब ज्यादातर ग्रामीण उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं भी शहरी उपभोक्ताओं की तरह ही हो गई हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में उपस्थिति बढ़ाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा, “बेशक। इस दिशा में हमारी काफी तेज और मजबूत योजना है और यह इसे बढ़ाते जाएंगे।”

कंपनी के देशभर में 1,400 शोरूम हैं जिनमें से लगभग 600 शोरूम ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद हैं।

Advertisement
First Published - February 12, 2023 | 5:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement