facebookmetapixel
दूसरे चरण के लोन पर कम प्रावधान चाहें बैंक, RBI ने न्यूनतम सीमा 5 फीसदी निर्धारित कीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द सहमति की उम्मीद, ट्रंप बोले—‘हम बहुत करीब हैं’बीईई के कदम पर असहमति जताने वालों की आलोचना, मारुति सुजूकी चेयरमैन का SIAM के अधिकांश सदस्यों पर निशानाइक्जिगो बना रहा एआई-फर्स्ट प्लेटफॉर्म, महानगरों के बाहर के यात्रियों की यात्रा जरूरतों को करेगा पूरासेल्सफोर्स का लक्ष्य जून 2026 तक भारत में 1 लाख युवाओं को एआई कौशल से लैस करनाअवसाद रोधी दवा के साथ चीन पहुंची जाइडस लाइफसाइंसेजQ2 Results: ओएनजीसी के मुनाफे पर पड़ी 18% की चोट, जानें कैसा रहा अन्य कंपनियों का रिजल्टअक्टूबर में स्मार्टफोन निर्यात रिकॉर्ड 2.4 अरब डॉलर, FY26 में 50% की ग्रोथसुप्रीम कोर्ट के आदेश से वोडाफोन आइडिया को एजीआर मसले पर ‘दीर्घावधि समाधान’ की उम्मीदछोटी SIP की पेशकश में तकनीकी बाधा, फंड हाउस की रुचि सीमित: AMFI

EV Sales: इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री जनवरी में 10.51 फीसदी घटी- फाडा

Last Updated- February 07, 2023 | 8:37 PM IST
Zetwerk

देश में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों (पीवी) की खुदरा बिक्री जनवरी, 2023 में 10.51 फीसदी घटकर 3,346 इकाई रह गई। वाहन डीलर संघों के महासंघ (FADA) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले महीने यानी दिसंबर, 2022 में वाहनों की बिक्री 3,739 इकाई थी।

वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की इलेक्ट्रिक पीवी बिक्री पिछले महीने 17 फीसदी घटकर 2,426 इकाई रही। दिसंबर, 2022 में 2,926 वाहनों की आपूर्ति की गई थी। वहीं, एमजी मोटर की बिक्री भी पिछले महीने के दौरान 12.55 फीसदी घटकर 425 इकाई रही। इससे पिछले महीने में यह 486 इकाई रही थी।

फाडा के अनुसार, बीवाईडी इंडिया ने पिछले महीने 132 वाहनों की बिक्री की। यह दिसंबर, 2022 में बिके 50 वाहनों से 164 फीसदी अधिक है। लक्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया ने भी जनवरी में 123 कारों की बिक्री की। दिसंबर 2022 में इसने 29 इकाइयां बेची थीं। इसी तरह, हुंदै मोटर इंडिया की इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 111 इकाई हो गई। इससे पिछले महीने में 91 वाहन बिके थे।

यह भी पढ़ें : Auto Sales: शादी-विवाह, ग्रामीण मांग से वाहन बिक्री में हुआ इजाफा

फाडा के आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) की बिक्री भी पिछले महीने प्रभावित रही। यह 23 फीसदी घटकर 131 इकाई रही। इससे पिछले महीने में 170 इकाइयां बिकी थीं। इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री भी इस साल जनवरी में तीन फीसदी घटकर 32,911 इकाई पर आ गई। दिसंबर, 2022 में 33,949 तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। हालांकि, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने मामूली बढ़कर 64,363 इकाई रही। दिसंबर 2022 में यह 64,348 इकाइयां रही थी।

First Published - February 7, 2023 | 8:37 PM IST

संबंधित पोस्ट