facebookmetapixel
Bihar Election Result: मैथिली ठाकुर ने रचा इतिहास, बनीं बिहार की सबसे युवा विधायकBihar Election Result: 95% स्ट्राइक रेट के सहारे बिहार में NDA की प्रचंड जीत, महागठबंधन का मजबूत मोर्चे ढहाबिहार में NDA की धमाकेदार जीत के बाद बोले PM मोदी: नई MY फॉर्मूला ने पुरानी को मिटा दियाBihar Election Result: कैसे महिला वोटरों ने अपने दम पर बिहार में NDA की बंपर जीत सुनिश्चित की?PM Kisan 21st installment: आ गई 21वीं किस्त जारी करने की तारीख, इस दिन किसानों के खाते में गिरेगा पैसा‘राज्य के सभी मतदाताओं को मेरा नमन’, जीत के बाद बोले नीतीश: सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगादिल्ली ट्रैफिक अलर्ट! VVIP मूवमेंट से आज कई मार्गों पर डायवर्जन, पीएम मोदी के भाजपा मुख्यालय जाने की संभावनामहंगे IPO में बढ़ते रिस्क पर एक्सपर्ट्स की चेतावनी: निवेशक वैल्यूएशन समझकर ही लगाएं पैसाBihar Election Results: प्रशांत किशोर की बड़ी हार! जन सुराज के दावे फेल, रणनीति पर उठे सवालBihar Results: कैसे हर चुनाव में नीतीश कुमार ने अपनी राजनीतिक रणनीति को जरूरत के हिसाब से बदला?

Ashok Leyland ने बनाया बिक्री का नया रिकॉर्ड, साल 2023 में बेचे 1.98 लाख वाहन

इससे पहले कंपनी ने एक साल में सबसे अधिक 1,96,579 वाहन बेचे थे। यह आंकड़ा कंपनी ने 2018 में हासिल किया था।

Last Updated- January 08, 2024 | 1:38 PM IST
At 75, Ashok Leyland shifts to top gear on EV business in India, overseas

वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने बीते साल यानी 2023 में 1,98,113 वाहनों की बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले कंपनी ने एक साल में सबसे अधिक 1,96,579 वाहन बेचे थे। यह आंकड़ा कंपनी ने 2018 में हासिल किया था।

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘यह रिकॉर्ड उपलब्धि कंपनी के उत्पादों के स्तर और मजबूत बाजार उपस्थिति को दर्शाती है। कंपनी ने घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी स्थिति मजबूत की है।’’

अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनू अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, टिकाऊ परिचालन व्यवहार और ग्राहक केंद्रित बाजार पहल में लगातार निवेश कर रहे हैं। ऐसे में हम आगे चलकर और अधिक सफलता के प्रति आशान्वित हैं।’’

देश के वाणिज्यिक वाहन उद्योग ने कैलेंडर साल 2018 में 10,05,380 इकाइयों का अपना सबसे ऊंचा बिक्री आंकड़ा हासिल किया था। यह सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की वृद्धि थी।

First Published - January 8, 2024 | 1:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट